{"_id":"67b57de3854191133a06569a","slug":"bihar-news-mp-arun-bharti-reacted-to-the-statement-of-jdu-mla-dr-sanjeev-kumar-ljp-sheikhpura-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जदयू विधायक के बयान पर चिराग के जीजा बोले- कुछ लोग चर्चा में रहना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जदयू विधायक के बयान पर चिराग के जीजा बोले- कुछ लोग चर्चा में रहना चाहते हैं
Wed, 19 Feb 2025 12:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:14 PM IST
सार
जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि कुछ लोग अपने बिगड़ैल बोल के कारण सुर्खियां में रहना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि NDA में कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने नेताओं के साथ बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा के जदयू विधायक संजीव कुमार के विवादित बयान पर चिराग के जीजा एवं जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि कुछ लोग अपने बिगड़ैल बोल के कारण सुर्खियां में रहना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि NDA में कोई मतभेद नहीं है। यदि को निर्णय लेना होगा तो वह NDA के अधिकारी लेंगे।
विज्ञापन
किसी के लिए को सीट रिजर्व नहीं है
मंत्री अशोक चौधरी द्वारा शेखपुरा जिला के दोनों सीट बरबीघा एवं शेखपुरा में जदयू प्रत्याशी उतारने के सवाल पर सांसद ने कहा कि किसी के लिए को सीट रिजर्व नहीं है। यह तय गठबंधन के पांचों दल बैठकर करेंगे। उसके बाद कौन सीट किसके खाते में जाएंगे उसकी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया
अरुण भारती अपने दौरे के तहत बुधवार की सुबह अपने संसदीय क्षेत्र जाने के क्रम शेखपुरा के मेहुस मोड़ के समीप पार्टी कार्यालय में कही। शेखपुरा पहुंचने पर लोजपा (रा.)के जिलाध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विधायक और सांसद के बीच वाक युद्ध
खगड़िया में जदयू विधायक संजीव कुमार और लोजपा (रामविलास) सांसद राजेश वर्मा के बीच वाक युद्ध का खामियाजा एनडीए गठबंधन को उठाना पड़ सकता है। एक तरफ जदयू विधायक द्वारा सांसद और बनिया समाज पर की गई आपत्तिजनक बात को विरोधियों द्वारा तूल दिया जा रहा है। वहीं सांसद खेमा भी इसके विरोध में पूरी तरह लामबंद दिख रहा है। ऐसे में एनडीए गठबंधन के नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान पहुंचने का भी आशंका है।