फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: JDU MP Dr. Sanjeev Kumar targets LJP MP Rajesh Verma; Bihar News Updates, Khagaria, Parbatta

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के विधायक ने चिराग के सांसद को इशारों में धमकाया, कहा- उसे रोड पर लाकर छोड़ूंगा

Mon, 17 Feb 2025 03:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Feb 2025 03:56 PM IST
सार

लोजपा (रामविलास) के सांसद का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि अभी उनका दूध का दांत नहीं टूटा है। गलती से यहां कुछ बन गए। मैं डॉक्टर हूं सभी का इलाज जानता हूं। सभी का बढ़िया से इलाज करुंगा। मैं पीछे इलाज नहीं करुंगा।

विज्ञापन
Bihar News: JDU MP Dr. Sanjeev Kumar targets LJP MP Rajesh Verma; Bihar News Updates, Khagaria, Parbatta
जदयू डॉ. संजीव कुमार और लोजपा (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानो और कामों से सुर्खियां बटोरने वाले परबत्ता से जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए अपने ही गठबंधन के जनप्रतिनिधि पर अपशब्द कह दिया। उन्होंने बिना नाम ही सांसद को गीदड़ और कुत्ता तक कह दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा उनका केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के सांसाद राजेश वर्मा की तरफ था। ऐसे में कहा जा रहा कि खगड़िया में एनडीए गठबंधन चुनाव नजदीक आते ही एकबार फिर अपने साथियों के बगावत को झेलेगा।

विज्ञापन


जानिए, परबत्ता के जेडीयू विधायक ने आखिर क्या कहा
जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि परबत्ता में कोई खेमाबाजी नहीं है। एनडीए में नेता कुछ भाग सकते हैं। सभी को खुश नहीं रखा जा सकता। लेकिन जनता में पकड़ है मेरा, कुछ एनडीए के जनता हैं और कुछ दूसरी पार्टी के जनता का सपोर्ट है। सभी रिकॉर्ड टूटेगा इसबार। सांसद राजेश वर्मा नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो लुटेरा वोट लेकर चले जाएं और काम नहीं करे। इज्जत बेचकर टिकट खरीदकर चुनाव लड़ा। टिकट अलग चीज है और राजनीति अलग है। मैं परबत्ता का आवाज नहीं गिरने दूंगा। मेरे काम में जो अड़ंगा लगाएगा उससे सीधी लड़ाई लड़ूंगा। उसको रोड पर लाकर छोड़ूंगा।
विज्ञापन


किसी चिल्लर से दुश्मनी नहीं कर, लेकिन अब
अगुवानी सुलतानगंज पुल पर विधायक ने कहा कि यहीं उनके सरकार में गड़बड़ हुआ है। गंगा का पुल भ्रष्टाचार में चला गया। यह मेरे बस का नहीं था। मेरे फंड का काम देखिये। मैं अपने फंड में किसी को कमीशन नहीं देता हूं। जो लोग चोर चिल्लर यहां कुछ बन गए हैं। वे धंधा करते हैं। ऐसे लोगों को मैं लाइन पर लाउंगा। मैं चाहता हूं कि ऐसे लोग मेरे चुनाव में आएं। गंठबंधन में रहते हुए ऐसे लोगों से मैं दूरी बनाउंगा। अभी नया नया कुछ बने हैं और कमीशनखोरी में लिप्त हो गए। मैं एक एक चीज उजागर करुगा। मैं किसी चिल्लर से दुश्मनी नहीं करता, लेकिन अब करना पड़ेगा। कुत्ता ज्यादा भोंकने लगे तो लात मारना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी उनका दूध का दांत नहीं टूटा है
विधायक ने आगे कहा कि परबत्ता में कितने सुरमा आए और चले गए। हमें परबत्ता की जनता पर विश्वास है। मैने मेडिकल कॉलेज के लिए आवाज उठाया लेकिन कुछ चिरकुट कहते हैं मैने किया। लोजपा (रामविलास) के सांसद का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि अभी उनका दूध का दांत नहीं टूटा है। गलती से यहां कुछ बन गए। मैं डॉक्टर हूं सभी का इलाज जानता हूं। सभी का बढ़िया से इलाज करुंगा। मैं पीछे इलाज नहीं करुंगा। चुनाव के सामने पैर पकड़े थे। अभी गीदड़ बन गए हैं। आमने सामने की लड़ाई लड़ूंगा। मैं शस्त्र उठाकर कुछ भी कर सकता हूं। दरअसल बीते 15 फरवरी को शहर के मथुरापुर मैदान में एनडीए गठबंधन की बैठक आहूत की गई थी। इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जदयू के कई प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हुए थे। जिसमें विधायक और एमएलसी भी शिरकत हुए थे। इसी दौरान परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार ने अपने ही गठबंधन के सांसद को लेकर यह बड़ी बात कह दिया। गौरतलब है कि डॉ. संजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी लोजपा सांसद राजेश वर्मा का विरोध किया था। वहीं नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय भी उन्होंने अपने ही सरकार के खिलाफ विगुल फूंका था। 

विरासत में राजनीति मिली है उसे संभालिए
वहीं जदयू विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि सोने की लंका ढह गई। आप क्या हैं? विरासत में राजनीति मिली है उसे संभालिए। शस्त्र उठाने का समय गया। जो उठाया गर्त में गया। जनता मालिक है। वो फैसला करेगी। घमंड नहीं, संस्कार दिखाना चाहिए। इसको डर लगता है वो बुलेट प्रूफ गाड़ी में चलता है। कमीशनखोरी विरासत में मिलती है। मै सेवा के लिए आया हूं। जनता सब देख रही है 

फ्लोर टेस्ट के दौरान रहे थे सुर्खियों में
बता दें कि जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार 12 फरवरी 2024 को उस समय सुर्खियों में आए थे जब उनको नवादा में पुलिस ने नजरबंद कर दिया था। कहा जाता है कि उस समय नीतीश कुमार की सरकार की फ्लोर टेस्ट होने वाली थी। लेकिन अपने सरकार से नाराज विधायक डॉ. संजीव झारखंड के रास्ते बिहार पहुंच रहे थे। जिनपर आरोप था कि वे फ्लोर टेस्ट में सरकार के खिलाफ वोटिंग कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के इशारे पर डॉ. संजीव को नवादा में रोककर नजरबंद कर दिया गया। उस समय भी डॉ. संजीव कुमार लगातार अपने ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। नवादा में डॉ. संजीव कुमार को रोकने के बाद चर्चा थी कि उनको इसके बाद वन विश्राम गृह रजौली में ले जाया गया। वहां जिले के डीएम और एसपी भी मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव में भी दिखा चुके हैं तेवर
जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार बार-बार अपने ही गठबंधन के खिलाफ तेवर दिखाते रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान जब खगड़िया सीट लोजपा (रा.) को मिली तो डॉ. संजीव ने खुलकर इसका विरोध ही नहीं किया बल्कि वे पार्टी और गठबंधन लाइन से इतर जाकर महागंठबंधन प्रत्याशी को समर्थन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा था कि, “मैं आज अपने समाज के युवाओं और अभिभावकों से अनुरोध करता हूं जो काबिल शख्स अपने समाज का है और आज इस मैदान -ए -जंग में खड़ा है उसे खुलकर साथ दें नहीं तो भविष्य में हमलोगों को आने वाली पीढ़ी कभी माफ़ नहीं करेगी। जय परशुराम” । उनके इस पोस्ट से जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया था। वहीं एक बार फिर उनके द्वारा दिया गया बयान खगड़िया एनडीए गठबंधन की मंशा को भेदने जैसा प्रतीत हो रहा है।

जदयू विधायक के बयान पर सांसद ने किया पलटवार, कहा- विरासत में मिली राजनीति संभालिए, गुंडागर्दी जनता देख रही है
खगड़िया एलजेपी सांसद और परबत्ता के जेडीयू विधायक की बयानबाजी अब तीव्र हो गई है। दोनों एक दूसरे की पोल खोल रहे हैं। परबत्ता से जेडीयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने एलजेपी सांसद को चुनौती देते हुए उनको कुत्ता और गीदड़ कह डाला। जवाब में सांसद राजेश वर्मा ने भी विधायक को उनकी परिवारिक स्थिति को बताते हुए यह कह डाला कि सोने की लंका एक समय में जल जाता है।  विधायक और सांसद की इस लड़ाई में एक बात साफ है कि खगड़िया एनडीए में आगे बहुत कुछ होने वाला है। विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे बयानबाजी को आवाम खूब पसंद कर रही है।

लंका के महल में जनता को नहीं देख सकते
जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने लोजपा सांसद राजेश वर्म पर कई प्रहार किया था। जिसका जवाब सांसद ने भी दिया है। सांसद राजेश वर्मा ने कहा है कि जो लंका की महल में और राजनीति विरासत से आए हैं वो लोगों की तकलीफ क्या जानेंगे। सांसद ने कहा कि वे लोगों की सेवा के लिए खगड़िया आए हैं। जिसको हर हाल में वो पूरा करेंगे।


घमंड और संस्कार में है अंतर
जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के आरोप के बाद खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने भी प्रहार किया है। सांसद ने कहा कि पुरखों की जागीर राजनीति नहीं है। वे खगड़िया में प्रधानमंत्री की सेवा भाव से चुने गए हैं। यह संस्कार है। किसी को विरासत में राजनीति मिलती है। लेकिन उनको जनता ने विरासत सौंपा है।

हथियार का जमाना गया
जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा था कि वे अपने वजूद के लिए हथियार भी उठाएंगे। इसके जवाब में सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि हथियार दिखाने का जमाना चला गया है। अब जनता सब देख रही है। ऐसा बयान बौखलाहट दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed