फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mother sold child in lakhisarai bihar sexual exploitation human trafficking bihar police

Bihar News : डेढ़ लाख रुपये में आठ महीने का बच्चा बिका! किसने किया रिश्ते को बदनाम, कैसे खुला यह राज?

Sun, 08 Dec 2024 07:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Dec 2024 07:43 PM IST
सार

Human trafficking : मां ममता की मूर्ति होती है, लेकिन एक महिला  ने मां शब्द को कलंकित किया है। उसने अपने ही आठ माह के बच्चे को डेढ़ लाख में बेच दिया। मामला खुलने की कहानी भी अजीब है।

विज्ञापन
Bihar News : Mother sold child in lakhisarai bihar sexual exploitation human trafficking bihar police
इसी बच्चे को मां ने बेच दिया था। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एक मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को महज डेढ़ लाख बेच दिया है। जब बच्चे की मां और बिचौलिया के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया तब मामला खुला। इसके बाद पुलिस ने बच्चा खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद महिला ने जो खुलासा किया उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। हालांकि पुलिस ने बच्चा को राजगीर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामला लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


डेढ़ लाख में बेच दिया अपने ही आठ माह के बच्चे को
घटना के संबंध में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमरा गांव निवासी राजेश सिंह की पत्नी नेहा देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने आनंदपुर निवासी शिवनाथ यादव पर यौन शोषण करने और बच्चे को गायब करने का गंभीर आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नेहा देवी के पति राजेश सिंह के बयान पर शिवनाथ यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी शिवनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसके निशानदेही पर पुलिस ने लखीसराय निवासी बबीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने राजगीर में छापेमारी कर बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान बबीता देवी ने पुलिस को बताया कि बच्चे को खरीदने के बाद वह उसे अपने पास रखे हुए थी और रोजाना नेहा देवी से संपर्क कर स्थिति की जानकारी लेती थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह से नेहा का फोन बंद आ रहा था।
विज्ञापन


ऐसे खुला मामला  
सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन इसी दौरान मामले ने नया मोड़ ले लिया। बच्चे की मां नेहा देवी और बिचौलिया शिवनाथ यादव के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। जब नेहा को पूरा रुपया नहीं मिला तब उसने शिवनाथ यादव पर यौन शोषण करने और बच्चे को गायब करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई  करते हुए बच्चे की मां और बबिता देवी के साथ आरोपी शिवनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। जब तीनों से अलग -अलग पूछताछ होने लगी तब मामला खुल कर सबके सामने आ गया। मां नेहा देवी ने बच्चे को बेचने की बाटी पुलिस के सामने कबूल की। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed