{"_id":"659129d892295d9295004b07","slug":"bihar-news-mother-of-three-children-absconds-with-her-lover-in-darbhanga-husband-files-fir-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 13 साल बाद बदला मन: अचानक गायब हुई पत्नी, पांच दिन बाद दिल्ली से आया फोन तो अंदर से हिल गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 13 साल बाद बदला मन: अचानक गायब हुई पत्नी, पांच दिन बाद दिल्ली से आया फोन तो अंदर से हिल गया पति
Sun, 31 Dec 2023 02:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:14 PM IST
सार
Woman Absconding With Lover: एक दशक से ज्यादा समय तक पति के साथ जिंदगी बिताने के बाद तीन बच्चों की मां ने अब अचानक अपना मन बदल लिया और पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ परदेस चली गई। महिला का पति जानकारी मिलने के बाद से काफी परेशान है और उसने अब पुलिस से पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
महिला के पति ने सदर थाने में दर्ज करवाई एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां पति को छोड़ कर अपने प्रेमी संग चली गई। प्रेमी के साथ गई महिला ने खुद फोन कर यह जानकारी अपने पति शंभु मंडल को दी है। उसने अपने पति को फोन पर बताया कि वह दिल्ली में अपने प्रेमी जितेंद्र मंडल के साथ रह रही है। अब उसके साथ ही वह अपनी जिंदगी बिताएगी। इसके बाद महिला के पति ने सदर थाने में बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम निवासी जितेंद्र मंडल को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दर्ज प्राथमिकी में महिला के पति ने कहा है कि वर्ष 2010 में उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के बाद मेरी दो बेटियां और एक बेटा हुआ था। उसने कहा कि अभी तीनों बच्चे उसके साथ ही हैं। मेरी पत्नी पिछले नौ दिसंबर को अचानक से गायब हो गई थी। मैंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी बंद मिला। लेकिन 14 दिसंबर को अचानक मेरी पत्नी ने दो अलग नंबरों से मुझे फोन किया। तब उसने बताया कि वह अपने प्रेमी जितेंद्र मंडल के साथ दिल्ली आ गई है और अब उसके साथ ही आगे की जिंदगी बिताएगी। दर्ज प्राथमिकी में उसने जितेंद्र मंडल पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित शंभु मंडल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन