फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Mother and daughter die after being hit by a truck in Kaimur; People created ruckus, NH jammed

Accident News: मां-बेटी को कुचला, भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले किया; कैमूर में घटना के बाद NH जाम, चालक पिटाया

Sat, 23 Dec 2023 04:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Dec 2023 04:04 PM IST
सार

गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक और उपचालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने ट्रक में भी आग लगा दी।

विज्ञापन
Bihar News: Mother and daughter die after being hit by a truck in Kaimur; People created ruckus, NH jammed
ट्रक में आग लगाने के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर में सड़क हादस में मां और बेटी की मौत हो गई। दोनों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक और उपचालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने ट्रक में भी आग लगा दी। इसके बाद नेशनल हाईवे को जामकर बवाल करने लगे। 

विज्ञापन


घायल का इलाज मोहनिया में चल रहा
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से बचाया और हिरासत में ले लिया। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के शहीद बाबा मजार के पास की है। मरने वालों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव का निवासी हसनारा बेगम व उसका पुत्र आलीशान कुरैशी (8) के रूप में पहचान हुई है। वहीं घायल पति का नाम बैरिस्टर कुरैशी बताया जा रहा है। उसका इलाज मोहनिया के अनुमंडलीय में चल रहा है। घायल बैरिस्टर कुरेशी अपने पत्नी व बच्ची को बाइक पर बैठाकर दवा लेने के लिए मोहनिया जा रहा था।
विज्ञापन


गुस्साए लोग मुआवजे की मांग कर रहे
इधर गुस्साए लोगों का आरोप है कि एनएचएआई की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। इधर, घटना के बाद कैमूर एसपी मौके पर पहुंच चुके हैं। एसपी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। गुस्साए लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed