फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mos for Home Nityanand rai assests affidavit in ujiarpur lok sabha election 2024 bihar election

Election 2024 : नित्यानंद राय के बिहार में तीन बैंक खाते, रुपये महज 625, 239 और 8804; जानें कुल संपत्ति कितनी

Thu, 25 Apr 2024 05:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 25 Apr 2024 05:21 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपने संसदीय क्षेत्र उजियारपुर से लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया है कि उनके पास  5.52 करोड़ व पत्नी के पास 42.90 लाख है। इसमें कई रोचक जानकारी है।

विज्ञापन
Bihar News : Mos for Home Nityanand rai assests affidavit in ujiarpur lok sabha election 2024 bihar election
नित्यानंद राय ने बुधवार को उजियारपुर से भरा नामांकन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय व उनकी पत्नी अमिता राय करोंड़ों के मालिक हैं। नित्यानंद के पास कुल चल संपत्ति 5 करोड़ 52 लाख 39 हजार 417 रुपए है, जबकि पत्नी के पास 42 लाख 90 हजार 274 रुपए की चल संपत्ति है। निर्वाची पदाधिकारी के यहां दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पास 3.25 लाख रुपए नकद है। जबकि पत्नी के पास 1.35 लाख है। श्री राय के पास चार बैंक अकाउंट है। दिल्ली के एसबीआई खाते में 2.75 लाख रुपए हैं। इसके अलावा पटना के एक खाते में 625, दूसरे में 239 व तीसरे में 8804 रुपए मात्र है। जबकि पत्नी के पास एक बैंक अकाउंट है। जिसमें 72 हजार रुपए हैं। 

विज्ञापन


भैंस और गाय पालने के भी शौकीन
नित्यांनद के पास विभिन्न जगहों पर 9.99 करोड़ की जमीन भी है। केंद्रीय मंत्री पशुओं के शौकीन तो हैं कि पर्यावरण की संरक्षा में भी रुची रखते हैं। पशुपालन के साथ ही वन भी लगा रखा है। नित्यानंद राय भैंस व गाय पालने के भी शौकीन है। उनके पास 12 भैंस के साथ ही 9 बछरा है। वहीं 14 गाय के साथ थी 10 बाछी है। जिससे दूध का कारोबार करते हैं। पर्यावरण की संरक्षा को लेकर अच्छा खासा वन भी लगा रख है। उनके पास छौकिया में 2704 शीशम, 108 मोहगनी,सैफपुर में 1723 मोहगनी, 105 आम व लीची तथा 6 बोंडिग का पेड़ लगा रखा है। 
विज्ञापन


पांच टीवी, छह एसी, पांच फ्रिज भी 
नित्यानंद राय ने शपथ पत्र में कहा है कि उनके पास देखने के लिए 5 टीवी है। 6 एसी के साथ ही 5 फ्रिज है। दो जेनरेटर, तीन वाशिंग मशीन के अलावा गैस सिलेंडर के अलावा करीब 5 लाख का फनिर्चर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए रखते हैं रायफल
नित्यानंद राय सुरक्षा के लिए रायफल भी रखते हैं उके पास 303 बोर का रायफल है। जिसका उपयोग अपनी सुरक्षा के लिए करते हैं। विभिन्न जगहों पर कई प्लांट व मकान भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed