फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Money of customers of North Bihar Gramin Bank of Sitamarhi missing.bihar police.

Bihar News : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहकों का रुपया हुआ गायब, लोगों में मचा हड़कंप

Wed, 06 Mar 2024 10:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 06 Mar 2024 10:55 PM IST
सार

Bihar : जब एक खाताधारी बैंक से पैसा निकालने गया तो उसके खाते में पर्याप्त राशि नहीं थे। जिस बात की जानकारी होते ही उसके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। बैंक का सारा पैसा गायबी हो गया था।

विज्ञापन
Bihar News : Money of customers of North Bihar Gramin Bank of Sitamarhi missing.bihar police.
बैंक के पास मौजूद ग्राहक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीतामढ़ी के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक शाखा में एक साथ ग्राहकों के खाते से पैसे गायब हो गए। इस बात की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। घटना भारत-नेपाल की सीमा स्थिति बैरगनिया स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक बैरगनिया शाखा की है, जहां ग्राहकों के साथ फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


ऐसे हुआ मामले का खुलासा
घटना की जानकारी देते हुए बैंक के ग्राहक ने बताया कि वह बैंक से रुपया निकालने गया तो उसे पता चला कि उसके अकाउंट से सारा रुपया गायब है। इस बात की चर्चा धीरे धीरे पूरे क्षेत्र में फ़ैल गई और नतीजतन करीब एक दर्जन ग्राहक अपना खाता चेक कराने बैंक पहुंच गये। अब इस बात की जानकारी पूरे प्रखंड में फैल गई। इसके बाद शाम तक काफी संख्या में ग्राहक अपना-अपना खाता चेक कराने बैंक पहुंचने लगे। उन सभी के खाते से राशि गायब थे।
विज्ञापन


लोगों ने जमकर किया हंगामा
बैंक के अंदर और बाहर ग्राहकों की भीड़ लग गई। ग्राहकों ने विभिन्न तिथियां में जमा किए गए राशि की पर्ची संलग्न कर शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे ग्राहकों ने बैंक में हंगामा करना शुरू किया। लोगों ने बैंक पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ने ग्राहकों को जांच का दिया आश्वासन
इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार ने बताया कि कई ग्राहकों ने आवेदन देकर गबन की शिकायत की है। आवेदन के आधार पर खाते की सघन जांच की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि ग्राहकों का जमा पैसा किसी भी रूप में गबन नहीं होगा। गबन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है उक्त शाखा के सैकड़ो ग्राहकों के लाखों रुपए एक झटके में गायब हो गये है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed