फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Miscreants created havoc in Jamui; Six youths were beaten, pelted stones at houses, Firing

Bihar News : जमुई में बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात; छह युवकों को पीटा, घरों पर पथराव किया, फायरिंग भी की

Thu, 27 Jun 2024 08:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 27 Jun 2024 08:22 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि पुलिस का खौफ बदमाशों में खत्म हो चुका है। टाउन थाने से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर यह सब घटना हुई। इसके बावजूद पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची। 

विज्ञापन
Bihar News: Miscreants created havoc in Jamui; Six youths were beaten, pelted stones at houses, Firing
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। छह युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं एक दर्जन बाइक, एक चार पहिया वाहन और एक गोलगप्पे की ठेला को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा कई घर के दरवाजे पर पत्थर भी फेंके। अंत में दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक दर्जन से अधिक राउंड हवाई फायरिंग भी किया। वही मारपीट में घायल की पहचान शाहपुर निवासी धीरेंद्र कुमार, छोटू कुमार व प्रमोद कुमार का नाम शामिल है।

विज्ञापन


पूरे एक दर्जन से अधिक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया
बताया जाता है कि शाहपुर गांव निवासी सोनू शेख का किस बात को लेकर नारडीह गांव निवासी सौरभ पासवान, सौरभ रावत व महिसौड़ी निवासी विक्की पासवान,  बीकू ठाकुर व अन्य के साथ विवाद चल रहा था। इसी बता को लेकर बुधवार की देर शाम सोनू शेख जमुई से अपना घर शाहपुर लौट रहा था। तभी नारडीह गांव के पास विक्की पासवान, बिक्कू ठाकुर, सौरभ सहित 20 से 25 युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। हालांकि, युवक किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर शाहपुर पहुंच गया। वही उसका पीछा करते हुए 20 से 25 युवक लाठी डंडे व हथियार से लैस होकर सोनू के घर शाहपुर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सभी को समझाकर बुझाकर वापस भेज दिया। लेकिन, दोबारा 25 से 30 की संख्या में हथियार से लैस होकर पहुंचे बदमाश युवकों ने एक दर्जन राउंड गोली चलाते हुए पूरे एक दर्जन से अधिक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच जो भी रास्ते में मिला बदमाशों ने उसके साथ लाठी-डंडे से  मारपीट करने लगा जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


टाउन थाने की पुलिस के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही
वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की जानकारी टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार को फोन पर दी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने कहा कि 112 की पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दो। थानाध्यक्ष के बयान के बाद स्थानीय लोगों में टाउन थाने की पुलिस के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस का खौफ बदमाशों में खत्म हो चुका है। टाउन थाने से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर यह सब घटना हुई। इसके बावजूद पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed