{"_id":"6744791972a890b26507f397","slug":"bihar-news-minor-boy-raped-a-four-year-old-girl-in-bettiya-bihar-police-investigation-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नाबालिग लड़के ने चार साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नाबालिग लड़के ने चार साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
Mon, 25 Nov 2024 06:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:48 PM IST
सार
Bihar : बच्चियां अक्सर असुरक्षित होती हैं और इसी वजह से घर के बाहर खेल रही बच्चियों पर अभिभावकों की कड़ी नजर रहनी चाहिए। बिहार में फिर पड़ोस में रहने वाला एक 14 साल के लड़के पर गंदा आरोप लगा है। यह खबर आपको सचेत करती है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक लड़के ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। घटना जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोस का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में पीडिया के पिता का कहना है कि रविवार को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक लड़का (15) बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार की सुबह जब बच्ची की मां उसको नहला रही थी, तभी उसे दर्द महसूस हुआ। पूछने पर बच्ची ने सारी कहानी अपनी मां को सुनाई। बच्ची की बात सुनकर वह अवाक रह गई। फिर बच्ची की मां ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर परिजन तुरंत थाना पहुंचे और वहां आरोपी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया। घटना के बाद परिजनों मे आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजने की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन