फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Chandrashekhar Yadav gave controversial statement; Jamui daroga Murder Case

Bihar News : दारोगा की कुचलकर हत्या पर बोले नीतीश के मंत्री- ऐसा होता रहता है, बिहार में भी, यूपी-एमपी में भी

Tue, 14 Nov 2023 05:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 Nov 2023 05:33 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं तो होती रही हैं, बिहार के भीतर। समय-समय पर इस तरह की घटनाएं होती रहती है। पुलिस-प्रशासन अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देती है।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Chandrashekhar Yadav gave controversial statement; Jamui daroga Murder Case
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने फिर से विवादित बयान दे दिया है। जमुई में बालू माफिया द्वारा एक दारोगा की कुचलकर हत्या कर देने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने मीडिया से पूछा कि ‘ये नई घटना है? ऐसी घटना पहली बार हुई है? इससे पहले कभी नहीं हुई है? उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में नहीं होता है? इस तरह की घटनाएं तो होती रही हैं, बिहार के भीतर।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा- इस तरह के अपराध होते रहते हैं
शिक्षा मंत्री ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की घटनाएं होती रहती है। पुलिस-प्रशासन अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देती है। अपराधी कितनी देर तक बच पाते हैं? अपराधी संगीन अपराध करते हैं और उसका प्रतिफल होता है कि वह जेल में होते हैं और उन्हें सजा मिलती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह के अपराध होते रहते हैं। इसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


भाजपा ने कहा- ठगबंधन सरकार माफियाओं के हाथों में बिक चुकी है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश-तेजस्वी के शह पर बालू माफियाओं ने बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर बेमौत मार डाला। बिहार में बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया नंगा नृत्य रहे हैं। वह लगातार टारगेट कर ईमानदार पुलिस वालों की हत्या कर रहे हैं। बिहार में शासन नाम का कोई चीज नहीं है। यहां अपराधियों का शासन है। बालू माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि  बिहार में जब पुलिस सुरक्षित नहीं है, तो जनता कैसे जिंदा बचेगी। ठगबंधन सरकार माफियाओं के हाथों में बिक चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमुई में बालू लोड ट्रैक्टर से दारोगा को कुचल दिया था
बता दें कि जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया टांड़ गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार गरही थाने के अपर थानाध्यक्ष (दारोगा) प्रभात रंजन व एक जवान को कुचल दिया। इसमें दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जवान की हालत गंभीर है। इस मामले में डीएम राकेश कुमार व एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि जिले में किसी भी बालू माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। दारोगा प्रभात रंजन के परिजनों के लिए जमुई की सभी पुलिस अपने एक दिन के वेतन सहयोग के रुप में देंगे साथ ही सरकार से मिलने वाले लाभ भी जल्द दिलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed