फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : mass marriage shivhar Bihar Kamal Chaya Foundation Shivhar Seva Samiti marriage day of 11 couples

Marriage Day : 11 जोड़ी कन्याओं के हाथ कराए गए पीले, दहेज मुक्त हुई सामूहिक शादी

Sun, 08 Jun 2025 11:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Jun 2025 11:58 PM IST
सार

Bihar : सुबह से ही दूल्हा-दुल्हन अपने कक्ष में पहुंचने लगे। शादी को लेकर वर कन्या दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। शाम ढलते ही रामजानकी ठाकुरबाड़ी मठ से 11 दूल्हों की एक साथ बारात निकली।

विज्ञापन
Bihar News : mass marriage shivhar Bihar Kamal Chaya Foundation Shivhar Seva Samiti marriage day of 11 couples
इन दुल्हों की हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर में रविवार को सामूहिक विवाह के लिए 11 दुल्हों की बारात एक साथ निकली, जिसे देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन समिति के लोगो ने सभी दूल्हों का माला पहनाकर स्वागत किया। द्वारचार की रस्म पूरी होने पर दूल्हों को मंडप भेजा गया। सामूहिक शादी के दौरान सभी नवदंपत्तियों को जीवन में दैनिक उपयोग के 51 वस्तुएं उपहार में दी गई।

विज्ञापन


कमल छाया फाउंडेशन एवं शिवहर सेवा समिति के तत्वाधान में सामूहिक शादी समारोह प्रसाद उत्सव पैलेस में हुआ। सुबह से ही दूल्हा-दुल्हन अपने कक्ष में पहुंचने लगे। शादी को लेकर वर कन्या दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा। शाम ढलते ही शहर के पछियारी पोखर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी मठ  से 11 दूल्हों की बारात एक साथ निकली तो बारात की शोभा देखने को छतों पर महिलाएं बच्चों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Marriage Day : एक हॉल में 51 दूल्हे लेकर पहुंचेंगे बारात, मां वैष्णो देवी सेवा समिति करा रही सामूहिक विवाह
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर महिलाओं ने बरातियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।आगे आगे दौड़ रहे घोड़े, एक साथ 11रथो पर सवार दुल्हे राजा डीजे, बैंड बाजे के साथ नाचते गाते, पटाखे फोड़ते युवा की टोली बारात लेकर शहर के राम जानकी मठ से निकली जो शहर के रजिस्ट्री चौक, सब्जी मंडी गेट, गांधी चौक, राजस्थान चौक, पेट्रोल पंप होते हुए जीरोमाइल चौक पहुंची। जहां पुन बारात लौटकर विभिन्न मार्गो से होते हुए विवाह स्थल प्रसाद उत्सव पैलेस पहुंचे। प्रवेश द्वार पर  नथुनी चौधरी मूर्तिकार, संजय विश्वकर्मा, रौबिन राम ,योगेंद्र प्रसाद गुप्ता,राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चु, संतलाल साह, रामप्रवेश राम आदि आयोजन समिति के लोगों ने दूल्हों को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद 11 दूल्हों के घरातियों ने द्वारचार की रस्म पूरी की। शादी के मंडप में ब्राम्हणों की टीम ने वैदिक मंत्रोचार के बीच शादी की रस्में पूरी की। महिलाओं की टोली ने विवाह गीत गाया।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: वैशाली डीएम का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, सेवाओं में सुधार का दिया निर्देश

इस विवाह का उदेश्य दहेज़ प्रथा जैसे कुरितियों को समाप्त करना
संस्था के सचिव नथुनी चौधरी मुर्तीकार ने बताया कि इस सामूहिक विवाह का मकसद दहेज प्रथा जैसी कुरितियों को समाप्त करना है। कुछ ऐसे गरीब परिवार जो अपने बेटी की शादी दहेज़ देकर करने में असमर्थ हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्था आगे आते हैं। समाज से दहेज़ जैसे कुरीतियों को मिटाने के लिए ऐसे कार्यकम का आयोजन किया जाता है। शादी के बाद एक साथ 11 दुल्हन को ससुराल के लिए विदा किया गया। इस मौके पर 11 जोड़े वर-वधू के माता-पिता और पूरा परिवार उपस्थित थे। जिन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद दिया और खुशहाल जीवन की कामना की।

इनकी हुई शादियां
1-गणेश कुमार संग रूबी कुमारी,जिला सीतामढ़ी, 2-आकाश कुमार संग गुड़िया कुमारी जिला शिवहर,
3- नितेश कुमार  संइ अनु कुमारी  जिला शिवहर 
4-विकेश कुमार  संग मधु कुमारी जिला मुजफ्फरपुर
 5-उमेश कुमार  संग रीमा कुमारी जिला शिवहर
6- अमोद कुमार  संग मंजू कुमारी  जिला मधुबनी
7- बंटी कुमार  संग रीता कुमारी  जिला सीतामढ़ी
8 -सनोज कुमार संग मीनाक्षी कुमारी जिला शिवहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed