फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Marathon will on December 1 in Patna Drug deaddiction campaign, Bihar government, Nitish Kumar

Patna Marathon 2024: एक दिसंबर को दौड़ेगा पटना, जीतने वालों को मिलेगा दस हजार से तीन लाख तक का इनाम

Wed, 27 Nov 2024 06:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 27 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

Bihar : एक दिसंबर को पटना मैराथन दौड़ने वाला है। बिहार सरकार लोगों को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन कर रही है। इसे मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bihar News: Marathon will on December 1 in Patna Drug deaddiction campaign, Bihar government, Nitish Kumar
मैराथन की घोषणा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एक दिसंबर को फिर से पटना दौड़ने वाला है। बिहार सरकार लोगों को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से पटना मैराथन का आयोजन करने जा रही है। इसे मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। पटना मैराथन 2024 में चार प्रकार के दौड़ होंगे। पहला फुल मैराथन (42 किमी), दूसरा हॉफ मैराथन (21 किमी), तीसरा 10 किमी और चौथा पांच किमी का होगा। 

विज्ञापन


मैराथन दौड़ के संबंध में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से बताया गया कि अलग-अलग श्रेणी में जीतने वाले धावकों को 10 हजार से लेकर 3 लाख तक का इनाम पाने का मौका है। विभाग ने महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग क्रांतिकारी बने हैं इनाम भी अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाएंगे। फुल मैराथन में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले धावक को तीन लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं हाफ मैराथन में रिकॉर्ड बनाने वाले धावक को दो लाख तक का इनाम मिलेगा।

विज्ञापन

Bihar News: Marathon will on December 1 in Patna Drug deaddiction campaign, Bihar government, Nitish Kumar
पटना में मैराथन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार,  आमजनों में नशामुक्ति के व्यापक प्रचार-प्रसार एक दिसंबर यानी रविवार को पटना के गांधी मैदान में सुबह पांच बजे गेट नंबर एक से मैराथन-2024 का आयोजन हो रहा है। यह मैराथन मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जिसके प्रायोजक भारतीय स्टेट बैंक, पटना है। विभाग द्वारा 2022 से लगातार मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसका थीम पटना मैराथन का थीम 'रन फॉर नशा मुक्त बिहार" रखा गया है।

पटना मैराथन 2024 में प्रत्येक श्रेणी के दौड़ के निबंधन के लिए छः कैटेगरी रखी गयी

1. सामान्य कैटेगरी
2. ऑफिसर्स कैटेगरी
3. एस०बी०आई० कैटेगरी
4. ईलीट कैटेगरी
5. Age कैटेगरी
6. बिहार Fastest कैटेगरी

निबंधन इस मैराथन में देश एवं विदेश के प्रतिभागी भाग ले रहे है। प्रतिभागियों के लिए ऑन-लाईन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है। धावक इच्छुक वेबसाईट www.biharmarathon.com पर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 नवंबर 2024 तक है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 किमी० तक के लिए 30 नवंबर 2024 तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed