{"_id":"68696b989c3843cb300f00fc","slug":"bihar-news-many-people-died-including-two-brothers-and-woman-gaya-bihar-rohtas-bihar-sasaram-bihar-police-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : ठनका गिरने से दो भाई और महिला समेत चार लोगों की मौत, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : ठनका गिरने से दो भाई और महिला समेत चार लोगों की मौत, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल
Sat, 05 Jul 2025 11:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया / रोहतास
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया / रोहतास
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:46 PM IST
सार
Bihar : ठनका गिरने से दो भाई और दो महिला समेत चार लोगों की मौ हो गई। एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल से घायल हो गई हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों की जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में ठनका गिरने से दो भाई और महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना गया जिले की है, जहां दो भाइयों की मौत हो गई। घटना इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के विराज पंचायत अंतर्गत कनरगढ़ गांव के टोला बरवाडीह की है। मृतकों की पहचान छोटू भारती के पुत्र अखिलेश कुमार (8) और उमेश भारती के पुत्र देवबली कुमार (10) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानकरी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक दोनों बच्चे चचेरे भाई हैं। दोनों घर के पास ही बधार में खेल रहे थे। इसी बीच अचानक कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों बच्चों आ गए। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो दोनों भाई बेहोश जमीन पर पड़े थे। आननफानन में ग्रामीण दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन दोनों शव को साथ अपने गांव ले गए। इधर सीओ सुनीता कुमारी घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गई। घटना के संबंध में कोठी थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल आगे की कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी घटना रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड अंतर्गत धवनियां गांव की है, जहां खेत में काम करने के दौरान अचानक बारिश होने लगी। तभी अचानक ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि तीनों महिलाएं झारखंड के पलामू जिले से रोपनी करने के लिए दो दिन पहले हीं गांव आई थीं। मृतकों की पहचान नावां बाजार के इटको गांव निवासी चंदन भुइयां की पत्नी सबिता देवी (25) और लहस भुइयां की पुत्री राजनेती देवी के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला का नाम प्रभा देवी बताया जा रहा है, जिसका इलाज दिनारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों महिलाएं खेत में रोपनी का काम कर रही थीं। तभी अचानक तेज गर्जन के साथ ठनका गिरा और तीनों महिलाएं चपेट में आ गईं। वहीं घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।