फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Manjhi targeted Nitish Kumar's aerial survey, said - doing air survey for fun. Bihar Police

Bihar News : मांझी ने निकाली नीतीश कुमार के हवाई सर्वेक्षण की हवा, कहा-मजा लेने के लिए कर रहे हवाई सैर

Sun, 20 Aug 2023 08:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 20 Aug 2023 08:54 PM IST
सार

Bihar News : नीतीश कुमार मजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। किसानों की समस्या से सीएम को कोई लेना देना नहीं है। बिहार में अपराधी व भ्रष्टाचारी बेलगाम हो चुके हैं। आमलोगों की बात तो छोड़िए, यहां पुलिस-पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Manjhi targeted Nitish Kumar's aerial survey, said - doing air survey for fun. Bihar Police
जीतनराम मांझी प्रेसवार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर(हमसे) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सुखाड़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किये जाने पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसानों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। बिहार में अपराधी और भ्रष्टाचारी बेलगाम हो चुके हैं। यहां प्रतिदिन हत्या हो रही है। बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आमलोगों की बात तो छोड़िए, यहां पुलिस-पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। यह बातें उन्होंने औरंगाबाद में कही।

विज्ञापन


सरकारी योजनाओं में हो रहा भ्रष्टाचार       
जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमला करते हुए कहा कि इनके सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है। 1700 करोड़ की लागत से बन रहे पुल उद्धाटन से पहले ही ध्वस्त हो रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में कितना भ्रष्टाचार व्याप्त है।
विज्ञापन


लॉ एंड ऑर्डर पर उठाया सवाल 
जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की क्या स्थिति है इसको बस इसी बात से समझा जा सकता है कि अब घटना के गवाहों की दिनदहाड़े हत्या हो रही है। बेखौफ अपराधियों ने अपने भाई के गवाह पत्रकार विमल यादव की हत्या कर दी। पुलिस जवानों को अपराधियों द्वारा पीटा जा रहा है। यह सारी बातें इस बात के प्रमाण हैं कि बिहार में अपराध चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबबंदी के नाम पर नाटक
पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि जब मैं नीतीश कुमार के साथ था, तब भी कहा था कि शराबबंदी अच्छी है, लेकिन यह जो शराबबंदी के नाम पर नाटक हो रहा है, उसको बंद कीजिए। जीतनराम मांझी ने कहा कि नाटक यह हो रहा है कि गरीबों को आधा बोतल शराब पीकर छह हजार रुपये का जुर्माना चुकाना पड़ रहा है। मांझी ने कहा कि शराबबंदी से पर्यटक भी प्रभावित हुए हैं।

जहरीली शराब बनाने का प्रचलन शुरू 
जीतनराम मांझी ने कहा कि गरीबों को मारने का नीतीश कुमार ने अच्छा इंतजाम कर दिया है। आजकल जहरीली शराब बनाने का प्रचलन हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे घर में भी शराब बनता था। शराब बनाने में सात से आठ दिन का समय लगता है, लेकिन माफिया दो घंटे में शराब बना रहे हैं। इसके लिए यूरिया समेत अन्य जहरीली पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस वजह से शराब जहरीली हो रही है और लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार घर-घर दारू का ठेका खोलकर पाप किया था, जिसका प्रायश्चित शराबबंदी करके कर रहे हैं।


इस वजह से मांझी आये थे औरंगाबाद 
 पूर्व मुख्यमंत्री को औरंगाबाद सदर प्रखंड के पोईवां गांव में औरंगाबाद नगर परिषद द्वारा कचरा फेंकने की शिकायत मिली थी। इसी का जायजा लेने मांझी औरंगाबाद पहुंचे थे। पोईवां गांव में जायजा लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने डीएम से बात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही। साथ ही कई लोगों की समस्याओं को भी जीतन राम मांझी ने सुना। वहीं जीतनराम मांझी एसपी के व्यवहार पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जब एसपी को फोन किया तो कहा गया कि भेजवा दीजिएगा, देख लेंगे। जबकि उन्हें तत्काल संज्ञान लेना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed