{"_id":"671786d6a911032ce1093a76","slug":"bihar-news-lover-hostage-and-raped-in-jahanabad-love-started-through-messenger-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मैसेंजर से हुआ था प्यार, फिर हुई मुलाक़ात; अब बंधक बनाकर प्रेमी ने किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मैसेंजर से हुआ था प्यार, फिर हुई मुलाक़ात; अब बंधक बनाकर प्रेमी ने किया रेप
Tue, 22 Oct 2024 04:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:34 PM IST
सार
Bihar : सोशल मीडिया से बातचीत के बाद प्यार का इजहार हुआ और अब दिल मिलने के लिए बेचैन हो गया। इसलिए जल्द मुलाकात भी हो गई। लेकिन मुलाक़ात में धोखा हो गया। प्रेमी ने प्रेमिका को बंधक बनाकर कई दिनों तक उसका रेप किया। पीड़िता अब अस्पताल में है।
विज्ञापन
इलाजरत महिला
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक शादीशुदा महिला को बंधक बनाकर पिछले करीब एक सप्ताह से जबरन यौन शोषण किया गया। पीड़ित महिला का इलाज पुलिस अभिरक्षा में जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में किया जा रहा है। महिला के साथ हुए दुष्कर्म के बाद महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित महिला ने जहानाबाद जिले के देवचंद बिगहा गांव के रहने वाले एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन
मैसेंजर से हुई थी प्यार की शुरुआत
इस संबंध में इलाजरत महिला का कहना है कि पिछले लगभग 2 साल से मैसेंजर के माध्यम से देवचंद बीघा गांव निवासी रोशन कुमार से वह बातचीत करती थी। इस दौरान रोशन कुमार से उसे प्यार हो गया। रोशन कुमार के बुलावे पर महिला जहानाबाद पहुंची। करीब एक सप्ताह पहले महिला अपने गांव से रोशन कुमार से मिलने के लिए जहानाबाद जिला मुख्यालय के कोर्ट एरिया में पहुंची। वहां दोनों की मुलाकात हुई और रोशन कुमार ने उक्त महिला को एक निजी अस्पताल नुमा घर में ले गया। वहां उसने पीड़िता का हाथ-पैर बांधकर उसके साथ जबरन रेप किया। लगभग 7 दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
आरोपी के दोस्तों ने भी आरोपी का दिया साथ
पीड़िता का आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने में रोशन के तीन दोस्तों ने रोशन को सहयोग किया। मंगलवार को जब महिला के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था, तब उसके चीख-पुकार को सुनकर आस-पास के लोग वहां जमा हो गये। लोगों को जमा होते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। फिर पीड़िता वहां से भाग कर नगर थाना पहुंची। नगर थाना की पुलिस पीड़िता को सदर अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में सदर अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर एन के नंदा का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का पति बाहर काम करने के लिए गया हुआ है। फिलहाल महिला के पूरे शरीर में दर्द है और रुटीन चेकअप किए जाने के बाद ही यह पता लगेगा कि आखिर मामला क्या है। महिला डॉक्टर से मामले की जांच कराई जानी है।