फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: love affair jija sali suicide in araria bihar police aerial firing, people set fire police station

Bihar: हाजत में जीजा के साथ सुसाइड, भीड़ ने थाना फूंका, फायरिंग में दो घायल; नाबालिग लड़की के साथ पकड़ाया था

Fri, 17 May 2024 01:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 May 2024 01:05 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में लोगों ने एक थाने में आग लगा दी। पुलिस को भीड़ का तांडव रोकने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। वजह पुलिस हाजत में जीजा के साथ नाबालिग लड़की की आत्महत्या है। नाबालिग लड़की के साथ जीजा को पकड़कर पुलिस ने हाजत में बंद किया था।

विज्ञापन
Bihar News: love affair jija sali suicide in araria bihar police aerial firing, people set fire police station
थाना परिसर में मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया में 14 साल की लड़की ने अपने जीजा मिट्ठू सिंह के साथ खुदकुशी कर ली। दोनों ने ताराबाड़ी थाने में हाजत में फंदे से झुल गए। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले ही दोनों ने शादी भी की थी। परिजनों की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों को थाने में रखा था। बताया जा रहा है कि मिट्ठू सिंह ने अपनी साली को अपने पास बुलाया। इसके बाद दुपट्टे से फंदा बनाकर दोनों हाजत के गेट से झूल गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पांच पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए
इधर, दो-दो मौत के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। ताराबाड़ी थाना का घेराव कर आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ किया और थाना में आगजनी की। थाना को आग को उसके कर दिया गया है।सूचना के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित कई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, आक्रोशित ग्रामीणों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा और पुलिसकर्मियों के ऊपर जमकर पथराव किया। इसमें सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की गोलीबारी में दो लोग हुए घायल
इधर, लोगों के उग्र प्रदर्शन को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया। लेकिन, जब लोग नहीं मानें तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की। लोगों का आरोप है कि पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में शोभित पासवान की पत्नी मानती देवी और मथुरानंद मंडल के पुत्र मनोज मंडल शामिल हेैं। मानती के हाथ और मनोज के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं नॉखे लाल सिंह की पत्नी श्यामा देवी के सिर में चोट लगी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: love affair jija sali suicide in araria bihar police aerial firing, people set fire police station
सुसाइड से पहले दोनों ने कुछ देर तक बातचीत की। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण बोले- पुलिस की लापरवाही से गई जानें
दरअसल गुरुवार की रात गुरुवार रात ताराबाड़ी थाना के हिरासत में नाबालिग लड़की ने अपने जीजा के साथ खुदकुशी कर ली। पुलिस के लापरवाही को मौत का जिम्मेवार मानते हुए आक्रोशित लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोग पुलिस द्वारा पिटाई करने के कारण मौत होने की बात मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सूचना मिलते ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाना पहुंचकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं।

दोनों साथ थे, पुलिस ने दोनों को थाने लेकर आ गई
जानकारी मुताबिक दो दिन पूर्व ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी लड़की अपने जीजा के साथ रह रही थी। आरोपी उसे अपनी पत्नी के तरह रख रहा था। लोगों का कहना है कि आरोपी ने डेढ़ साल पहले ही शादी की थी। इसी बीच उसने अपनी पत्नी की छोटी बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया। ग्रामीणों को दोनों के साथ रहने की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। इसके बाद दोनों ने देर रात खुदकशी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed