फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lok Sabha Election 2024 Karakat Candidate Upendra Kushwaha No vote video viral and clarification

Lok Sabha Election : उपेंद्र कुशवाहा को बैठाकर कहा- स्वागत है, मगर वोट नहीं देंगे; वायरल वीडियो पर आई सफाई

Fri, 12 Apr 2024 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकट Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

Upendra Kushwaha: एनडीए से एक सीट लेकर बिहार की काराकाट सीट के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा कल तक पवन सिंह की दावेदारी के कारण चर्चा में थे, अब उनका एक वीडियो वायरल है। इसमें वह बैठे सुन रहे और सामने वाला सुना रहा है कि आपको वोट तो नहीं देंगे।
 

विज्ञापन
Bihar News: Lok Sabha Election 2024 Karakat Candidate Upendra Kushwaha No vote video viral and clarification
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की काराकाट लोकसभा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक मिनट 15 सेकंड का है, जिसमें एनडीए के काराकाट से उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के सामने बैठे कुछ लोग उपेंद्र कुशवाहा पर कुशवाहा जाति और उनके गांव में नहीं आने तथा उनके समाज का विकास न करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा के सामने बैठे शख्स उन्हें वोट न देने की बात कह रहे हैं। उसके बाद उपेंद्र कुशवाहा उनकी बातों को सुनकर वहां से चले जाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा के सामने बैठे व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि इतने वर्षों में न ही वर्तमान सांसद महाबली सिंह और न ही उपेंद्र कुशवाहा इस रास्ते से गुजरने के बावजूद भी कुशवाहा जाति के गांव में कभी आए और न ही समाज के उत्थान या विकास की बात की। लेकिन अब जब लोकसभा चुनाव नजदीक है तो कुशवाहा जाति के वोट लेने के लिए उनके गांव में आए हैं, लेकिन गांव के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। वीडियो में साफ कहा जा रहा है कि आप गांव में आए आपका स्वागत है, लेकिन चुनाव में आपको वोट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले को लेकर उपेंद्र कुशवाहा से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उनके पर्सनल सेक्रेटरी द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। वहीं, तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की जा सकी है। हालांकि वाट्सएप पर उपेंद्र कुशवाहा की ओर से मैसेज करके बताया गया कि यह वीडियो औरंगाबाद लोकसभा का है। इस वीडियो में जो सख्स बोल रहे हैं, वह कुशवाहा जाति से नहीं बल्कि यादव जाति के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed