{"_id":"6837d142a5de7b79bf02c36a","slug":"bihar-news-ljpr-party-chirag-paswan-statement-rjd-party-tejashwi-yadav-election-2025-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेजस्वी यादव को लेकर चिराग ने दिया दो टूक जवाब, कहा- उनसे पारिवारिक संबंध हैं, लेकिन विचारधारा अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेजस्वी यादव को लेकर चिराग ने दिया दो टूक जवाब, कहा- उनसे पारिवारिक संबंध हैं, लेकिन विचारधारा अलग
Thu, 29 May 2025 08:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 29 May 2025 08:45 AM IST
सार
Bihar : हमारे पारिवारिक रिश्ते हमारे और उनके पिता से शुरू हुए थे। इसलिए, मेरे और उनके बीच पारिवारिक संबंध हैं। हम सामाजिक रूप से बातचीत कर सकते हैं लेकिन हमारे बीच बहुत ज़्यादा वैचारिक मतभेद हैं, और यही चीज राजनीतिक गठबंधन को असंभव बनाते हैं।
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संबंध में कहा कि हमारे पारिवारिक रिश्ते हमारे और उनके पिता से शुरू हुए थे। इसलिए, मेरे और उनके बीच पारिवारिक संबंध हैं। हम सामाजिक रूप से बातचीत कर सकते हैं लेकिन हमारे बीच बहुत ज़्यादा वैचारिक मतभेद हैं, और यही चीज राजनीतिक गठबंधन को असंभव बनाते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि अगर यह संभव होता, तो हम 2020 के विधानसभा चुनाव में हाथ मिला लेते, लेकिन मैंने उस वक्त हर एक गठबंधन से लग रहकर चुनाव लड़ने का फैसला किया।
यह बातें चिराग पासवान ने नवादा में हुए तेजस्वी यादव के साथ हुए मुलाक़ात के बाद कही है। दरअसल नवादा के रहने वाले सेना के जवान मनीष कुमार की हाल ही में जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य अभियान के दौरान शहीद हो गये थे। इसी सन्दर्भ में चिराग पासवान मनीष कुमार के शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों से मिलने नवादा गए थे। उसी दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी वहां पहुँच गये, जहां एक दुसरे से दोनों की मुलाक़ात हो गई। वहां दोनों ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की।
विज्ञापन