फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : LJP R targeted Pashupati Paras to open grocery shop delhi election 2025 aurangabad bihar

Bihar News : पशुपति पारस को किसने कहा- खोल लें परचून की दुकान, दिल्ली चुनाव में मिला नोटा से भी कम वोट

Wed, 19 Feb 2025 09:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Feb 2025 09:00 PM IST
सार

Bihar : छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पशुपति पारस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में जब जनता आपके साथ न रहे तो आपको अपनी परचून की दुकान खोल लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Bihar News : LJP R targeted Pashupati Paras to open grocery shop delhi election 2025 aurangabad bihar
छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस की पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़कर देख लिया। इस चुनाव में उनको अपनी औकात का पता चल गया। उनकी पार्टी को तो नोटा से भी कम वोट आया। मात्र 532 वोट आए। अब उनको तो कोपभवन में जाकर रहना चाहिए। उनकी सियासत खत्म हो चुकी है। राजनीति में जब जनता आपके साथ न रहे तो अपनी परचून की दुकान खोल लेनी चाहिए।

विज्ञापन


दिल्ली की जनता ने बता दिया, अब बिहार की जनता की बारी
छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा ने कहा कि चिराग पासवान की अलग पार्टी और उनके चाचा पशुपति पारस की अलग पार्टी तथा दोनों ही दल खुद को रामविलास पासवान का उतराधिकारी दल बताने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में यह जनता तय करती है कौन सही उतराधिकारी है। यह सब जनता को तय करने दीजिए। अभी आप लोग यह सवाल पूछ रहे है कि  आने वाले दिन में आप सब यह सवाल पूछने की स्थिति में नही रहेंगे। जनता फैसला कर चुकी होगी। दिल्ली की जनता ने उनका फैसला कर दिया है और अब बिहार की जनता के फैसले की बारी है, जनता वह भी कर देगी।
विज्ञापन


2025 में 220 से अधिक सीटे जीतेगी एनडीए
छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा ने दावा किया कि 2025 में फिर से बिहार में  एनडीए की सरकार बनेगी और गठबंधन 220 से अधिक सीटो पर जीत हासिल करेगा। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 172 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे आगे रहा। इस स्थिति में गठबंधन विधानसभा चुनाव में इससे ज्यादा 220 से अधिक सीटो पर जीत हासिल करेगा। कहा कि हमारी पार्टी एनडीए का एक ईमानदार सहयोगी दल है। इस नाते हमारी पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर एनडीए को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। हम अपने पार्टी के संगठन को हर विधानसभा क्षेत्र में सशक्त बना रहे है ताकि एनडीए मजबूत हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

         
शीर्ष नेतृत्व तय करेगा एलजेपीआर कितनी सीटे लड़ेगी
छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा ने कहा कि एलजेपीआर बिहार में कितने सीटो पर चुनाव लड़ेगी के सवाल पर कहा कि एनडीए के शीर्ष नेता यह तय करेंगे कि कौन सा घटक दल कितने सीटो पर चुनाव लड़ेगा। यह हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के क्षेत्राधिकार में है। इस पर हम ज्यादा कुछ नही कह सकते है। उन्होने विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर कहा कि जब भी एनडीए चुनाव लड़ती है तो दो ही मुद्दे होते है। पहला राष्ट्र हित और दूसरा राज्य हित। हमारे लिए राष्ट्र और राज्य दोनों सर्वोपरि है।  

           
हार से सबक ले जीत का कर लिया गया है उपाय
छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव और हाल के लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद की सभी छः विधानसभा सीटो और आसपास की लोकसभा सीटो पर एनडीए की करारी हार के सवाल पर कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में हम कमजोर रहे है, वहां एनडीए के तमाम प्रदेश पदाधिकारियों ने घुम घुम कर एनडीए को मजबूत कर लिया है। अब ऐसी नौबत नही आएगी। कहा कि लोकसभा के भी सारे समीकरणों को एनडीए के शीर्ष नेताओं ने मिल बैठकर ठीक कर लिया है। जिन हारी हुई सीटो की बात कर रहे है, वें सभी सीटे अगले लोकसभा चुनाव में एनडीए के खाते में होगी। उन्होने एलजेपीआर के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह के काम की तारीफ की। कहा कि उनके कार्यकाल में पार्टी औरंगाबाद जिले में पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत हुई है और उनके कार्यकाल में एनडीए को औरंगाबाद की सभी छः विधानसभा सीटो पर सफलता भी मिलेगी। प्रेसवार्ता में एलजेपीआर के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं सरूण पासवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed