फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : आमिर सुबहानी को बिहार सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस आयोग के बनाए गए अध्यक्ष

Sun, 03 Mar 2024 03:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 03 Mar 2024 03:01 PM IST
खास बातें

जन विश्वास रैली में राहुल गांधी और लालू प्रसाद समेत महागठबंधन के सभी दल के प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। महागठबंधन की ओर से इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
Bihar News Live Updates: Rain Alert; Jan Vishwas Rally; Grand Alliance, Rahul Gandhi, Lalu Yadav, Tejashwi
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:55 PM, 03-Mar-2024
विद्युत विनियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया
बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को बिहार सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। बिहार सरकार ने उन्हें विद्युत विनियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया है। बिहार के राज्यपाल के आदेश से सरकार के प्रधान सचिव की ओर चिट्ठी जारी की गई है। कहा गया है कि आमिर सुबहानी को बिहार विनियामक आयोग के पद पर नियुक्त किया जाता है। उनकी सैलरी दो लाख 25 हजार रुपये होगी। 
02:18 PM, 03-Mar-2024
शौचालय की टंकी में डूबे तीन बच्चे
बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर -17 में रविवार को बारहडांगा में खेल के दौरान शौचालय की टंकी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मासूम बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में शौचालय की टंकी का ढक्कन टूट गया और तीनों बच्चे उसमें गिर गए। बच्चे घर में नहीं पहुंचे तो अभिभावकों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि शौचालय की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ है और बच्चे टंकी में गिरे हुए थे। तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
01:28 PM, 03-Mar-2024
लोकसभा चुनाव लड़ने से पवन सिंह ने किया इनकार
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भाजपा ने शनिवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसी लिस्ट में भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। अब पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आसनसोल से चुनाव न लड़ने के फैसले की जानकारी दी।
01:10 PM, 03-Mar-2024
सड़क हादसे में एक की मौत
बेतिया में एक अनियंत्रित ट्रक ने सात लोगों को रौंद दिया। इसमें घटनास्थल पर एक युवक की मौत हो गई। वहीं छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के  कैथवलिया लौरिया मुख्य पथ स्थित उत्तर वाहिनी पुल के समीप की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।  सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती किया गया है। इनका इलाज चल रहा है। 
11:51 AM, 03-Mar-2024
जन विश्वास रैली में शामिल राजद नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सभी दलों के कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंच रहे
पटना के गांधी मैदान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ चुकी है। छोटी-छोटी टुकड़ियों में सभी दलों के कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंच रहे हैं। हाथों में पार्टी का झंडा और माथे पर टोपी लगाए बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं का जुलूस रैली स्थल पहुंच रहा है। राजद नेताओं ने कहा कि तेजस्वी ने 17 महीनें में वह कर दिखाया जो एनडीए सरकार 17 साल में नहीं कर पाई। 

11:36 AM, 03-Mar-2024
नालंदा में युवक की हत्या
नालंदा में युवक की लाश मिली है। अपराधियों ने उसकी निर्मम हत्या की है। शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई। मामला चेरो ओपी अंतर्गत द्वारिका बीघा गांव के हिराजित तिमोहिनी के पास की है। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के डाकबंगला गांव निवासी स्व.दिनेश सिन्हा के पुत्र अभिनव कुमार (35) के रूप में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:00 AM, 03-Mar-2024
जन विश्वास रैली में शामिल होने पहुंचे राजद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
लालू प्रसाद और तेजस्वी के समर्थन में नारेबाजी
महागठबंधन की जनविश्वास रैली का बिगुल फूंका जा चुका है। पटना की सड़कों पर केवल महागठबंधन के दलों का ही झंडा दिख रहा है। इधर, वरीय नेता रामचंद्र पूर्वे समेत हजारों कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचे। सभी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी के समर्थन में नारेबाजी की। 
09:39 AM, 03-Mar-2024
बस में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala
बीच सड़क पर ही जलने लगी बस
पटना में हो रही महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में शामिल होने जा रही एक बस में बीच सड़क पर ही भीषण आग लग गई। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। बस में 54 कार्यकर्ता थे। सभी लोग पटना आ रहे थे, इसी एनएच 27 पर ही बस में आग लग गई। इसके बाद बस पूरी तरह जल गई। सही समय पर बस में सवार लोग बाहर निकल गए और अपनी जान बचा ली। 
09:19 AM, 03-Mar-2024
कोसी नदी में डूब गई नाव
खगड़िया के अलौली में कोसी नदी में नाव डूबी गई है। नाव पर कई लोग सवार थे। साथ ही एक ट्रैक्टर समेत कई दो पहिया वाहनों भी नाव पर लदे थे। नाव लापता है। हालांकि, जान-माल के नुकसान से जिला प्रशासन इनकार कर रहा है। स्थानीय लोगों का दावा कि शनिवार देर रात हुई घटना में कई लोग सवार थे। आज सुबह से एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुट गई है। 
09:15 AM, 03-Mar-2024
नालंदा में किशोर की हत्या 
नालंदा में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर मारपीट में एक किशोर की शनिवार को मौत हो गई। मामला खुदागंज थाना क्षेत्र के बैरा गांव का है। मृतक की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के बैरा गांव निवासी राजू साव के पुत्र गुड्डू कुमार (12) के रूप में की गई है। रविवार की सुबह परिजन शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed