फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Land for Job type charge on Tejashwi Yadav mukesh sahni for lok sabha election ticket brokering

Land for Ticket : 'वीआईपी उम्मीदवार से कौन-सी जमीन लिखाई?' जदयू ने उठाया सवाल, कहा- तेजस्वी ने भी धन उगाही की

Mon, 15 Apr 2024 05:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 15 Apr 2024 05:02 PM IST
सार

Lok Sabha Election : जिस तरह रेलवे की नौकरियों के लिए जमीन लिखाई गई, उसी तरह लोकसभा के टिकट के लिए भी गोरखधंधा किया गया। जदयू ने महागठबंधन की एक सीट का उदाहरण देते हुए तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी पर बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar News: Land for Job type charge on Tejashwi Yadav mukesh sahni for lok sabha election ticket brokering
जदयू नेताओं ने लालू परिवार पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। जदयू ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान टिकट के बदले धन उगाही करने का आरोप लगाया। जदयू के प्रवक्ताओं ने कहा कि टिकट के बदले जमीनें लिखवाने और पैसे लेने का पुराना इतिहास रहा है और इस लोकसभा चुनाव में भी राजद टिकट के बदले संपत्ति बनाने में लगी है। 

विज्ञापन


टिकट के बदले कीमती जमीन लिखवा ली
जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव, अंजुम आरा और प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने साथ मिलकर मीडिया से बातचीत की। जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में भी राजद टिकट के बदले संपत्ति बनाने में लगी है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुए टिकट की खरीद बिक्री हुई थी। जदयू प्रवक्ताओं ने कुछ तस्वीरें दिखाकर यह आरोप लगाया और कहा कि राजद ने 2019 में एक विशेष प्रत्याशी से टिकट के बदले उससे कीमती जमीन लिखवा ली। जदयू नेताओं ने तेजस्वी यादव से पूछा कि क्या ये सच नहीं है कि राजनीति आपके लिए सेवा का भाव नहीं है, बल्कि धन कमाने का माध्यम है?
विज्ञापन


किसी मल्लाह समुदाय को उम्मीदवार घोषित करेंगे?
मुकेश सहनी पर हमला बोलते हुए जदयू नेताओं ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर वह एक सीट पर मल्लाह समुदाय के उम्मीदवार के नाम घोषित करेंगे? सवाल उठाते हुए कहा कि आपके खाते में प्राप्त हुए तीन सीटों में एक सीट पर आपने अपनी पार्टी के उम्मीदवार का नाम जारी कर दिया जो गैर मल्लाह है और गैर अति पिछड़ा है। जदयू नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अति पिछड़ा निषाद बहुल सीट मोतिहारी में आप किसी मल्लाह समुदाय को उम्मीदवार घोषित करेंगे? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed