{"_id":"670f38a246991edd1800be95","slug":"bihar-news-lame-fever-spreading-rapidly-in-patna-more-dangerous-than-dengue-and-chikungunya-infection-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सावधान! तेजी से फैल रहा लंगड़ा बुखार, डेंगू से भी ज्यादा खतरनाक है; पटना में रोज मिल रहे 100 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सावधान! तेजी से फैल रहा लंगड़ा बुखार, डेंगू से भी ज्यादा खतरनाक है; पटना में रोज मिल रहे 100 केस
Wed, 16 Oct 2024 09:23 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 16 Oct 2024 09:23 AM IST
सार
पटना के कई मोहल्ले से ऐसे दर्जनों मामले आ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो पटना के कई मोहल्ले से ऐसे दर्जनों मामले आ रहे हैं। लोगों को चलने में भी परेशानी हो रही है। इसमें तेज बुखार के साथ पैरों में तेज दर्द होता है।
विज्ञापन
अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में एक चौंकाने वाले संक्रमण का नाम सामने आया है। पटना में यह तेजी से फैल रहा है। इसने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। पटना में करीब सौ मरीज रोज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट रहने को कहा है। इस संक्रमण नाम है लंगड़ा बुखार है। लोगों का कहना है कि यह बुखार डेंगू और चिकनगुनिया से भी खतरनाक साबित हो रहा है। ये बुखार डॉक्टरों को हैरान कर दिया है। इसमें मरीजों के पैरों में इतना दर्द होता है कि उन्हें चलने में भी दिक्कत होती है, इसीलिए लोग इसे ‘लंगड़ा बुखार’ कह रहे हैं।
विज्ञापन
इन इलाकों में मिल रहे मरीज
पटना के भूतनाथ, बाजार समिति, मुसल्लहपुर हाट, मीठापुर, पाटलिपुत्र, लोहानीपुर, कदमकुआं, भूतनाथ रोड, चित्रगुप्तनगर, कांटी फैट्री रोड, अशोकनगर, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, दीघा, सिपारा, जयप्रकाशनगर और पीसी कॉलोनी समेत कई इलाकों में इसके मरीज मिले हैं। इनका इलाज सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को पहले बुखार आता है। इसके बाद अलग-अलग लक्षण दिखाई देने लगता है। जांच में ना तो डेंगू, ना चिकनगुनिया और ना ही टायफाइड निकल रहा है। लेकिन, बहुत तेज बुखार के साथ पीड़ितों के पैरों में तेज दर्द, एड़ियों और घुटनों के आसपास सूजन के लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर बोले- घबराएं नहीं
डॉक्टरों की मानें तो पटना के कई मोहल्ले से ऐसे दर्जनों मामले आ रहे हैं। लोगों को चलने में भी परेशानी हो रही है। मौसम में बदलाव के कारण लोग वायरल बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। इसमें तेज बुखार के साथ पैरों में तेज दर्द होता है। एड़ियों और घुटनों में सूजन भी हो जाती है। मरीज को चलने में बहुत तकलीफ होती है। कभी-कभी कमर और घुटनों में असहनीय दर्द भी महसूस होता है। यह बुखार चिकनगुनिया की तरह लंबे समय तक परेशान करता है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर इस तरह का लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। घबराएं नहीं। परहेज में रहें।
विज्ञापन