फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lalu Yadav wife and tejashwi yadav wife video viral, rabri devi and rajshree grind mill video

Tejashwi Yadav : पूर्व सीएम राबड़ी के साथ चक्की पीस रहीं राजश्री; लालू के घर देसी रंग में तेजस्वी यादव की पसंद

Sun, 28 Apr 2024 01:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Apr 2024 01:12 PM IST
सार

Bihar News : लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की बेटियां मैदान में उतरी हुई हैं तो छोटी बहू राजश्री अपनी सास राबड़ी देवी के साथ चक्की पीसना सीख रही हैं। एक छोटा-सा वीडियो तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर डाला, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Lalu Yadav wife and tejashwi yadav wife video viral, rabri devi and rajshree grind mill video
तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री और मां राबड़ी देवी चक्की चलाते दिखीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में दो चरण का चुनाव हो चुका है। पक्ष और विपक्ष के नेता ताबड़तोड़ चुनावी सभा कर जनता का वोट अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की दो बेटी और एक दामाद चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में एक छोटा-सा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लालू परिवार से ही जुड़ा है और इसे लालू के छोटे बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शेयर किया है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव की मां व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पत्नी राजश्री दिख रही हैं। 

विज्ञापन


राजश्री अपनी सास चक्की पीसना सीख रहीं
सोशल मीडियो पर तेजस्वी यादव वीडियो डालने के बाद लिखा- मां और पत्नी घरेलू कामकाज संग- संग। रविवार को इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। इसमें छोटी बहू राजश्री अपनी सास राबड़ी देवी के साथ चक्की (जांता) पीसना सीख रही हैं। इसमें दोनों अनाज पीस रही हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों चना पीस कर सत्तू बना रही हैं। 
विज्ञापन


लालू परिवार को सत्तू काफी पसंद है
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लालू प्रसाद, तेज प्रताप और तेजस्वी यादव को सत्तू काफी पसंद है। लालू और तेजस्वी को कई बार सत्तू की चर्चा चुनावी सभा में भी कर चुके हैं। ऐसे में चक्की पीसने का वीडियो डालकर तेजस्वी जनता को बताना चाहते हैं ने आज भी लालू परिवार पुराने परंपरा और गांव से जुड़ा है। जैसे गांव में लोग चक्की पीसकर सत्तू तैयार करते हैं, वैसे ही लालू परिवार भी सत्तू तैयार करता है। इससे कुछ दिन पहले पहले तेजस्वी यादव दाल-भात खाते दिखे थे। उस समय भी यह मैसेज देने की कोशिश की गई थी कि जैसे आम आदमी अपने घरों में दाल-भात खाते हैं वैसे ही तेजस्वी भी अपने घर में खाना खाते हैं। गांव से आज भी उनका परिवार आज भी जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed