फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : JUD Minister Ashok Chaudhary answers on Nitish Kumar absenteeism in congress event and Lalu Yadav

Bihar : नीतीश के मंत्री बोले- 'कांग्रेस-राजद की अंडरस्टैंडिंग अच्छी, जेल से कॉल की बात गलती से बोले होंगे लालू

Fri, 27 Oct 2023 01:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 27 Oct 2023 01:57 PM IST
सार

Lalu Yadav : कांग्रेस के कार्यक्रम में राजद अध्यक्ष लालू के जयकारे, सीएम नीतीश की गैरहाजिरी, सोनिया को जेल से ही लालू यादव को कॉल...गुरुवार को तीन बातें निकलीं तो दूर तक जा रही हैं। इसपर जदयू कोटे के मंत्री को जवाब देते नहीं बना। क्या बोले, जानिए।

विज्ञापन
Bihar News : JUD Minister Ashok Chaudhary answers on Nitish Kumar absenteeism in congress event and Lalu Yadav
मंत्री अशोक चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर बिहार प्रदेश कांग्रेस की ओर से सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में 1. राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जयकारे लगना, 2. वहां उनका यह कहना कि जेल से उन्होंने सोनिया गांधी को कॉल कर अखिलेश सिंह को राज्यसभा का सांसद बनवाया और 3. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस कार्यक्रम में गैरहाजिरी- बिहार की राजनीति में यह बात निकली तो अब आगे बढ़ गई है। भाजपा ने लालू प्रसाद को घेरा तो नीतीश कुमार को भी नहीं छोड़ा। लेकिन, उससे भी ज्यादा घिरते नजर आए बिहार की नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी। वह तीनों ही सवालों पर असहज नजर आए। उन्होंने पहले सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस-राजद की अंडरस्टैंडिंग अच्छी है। दूसरे के जवाब में स्लिप ऑफ टंग बताकर निकलने की कोशिश करते दिखे। और, तीसरे के जवाब में कहा कि शायद सीएम के पास समय नहीं हो।

विज्ञापन


विज्ञापन


सवाल 1. लालू यादव कांग्रेस के प्रोग्राम में गए, वहां उनके जयकारे लगे

  • मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राजद और कांग्रेस काफी समय से बिहार में गठबंधन में रहे हैं। इसलिए राजद और कांग्रेस के बीच नजदीकी भी ज्यादा है। दोनों दल के नेताओं के बीच काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग हैं। पिछला विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और राजद गठबंधन में थी। प्रोग्राम में कार्याकर्ताओं ने उनके स्वागत में जयकारे लगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

सवाल 2. लालू ने जेल से ही कॉल कर अखिलेश सिंह को सांसद बनवा दिया

  • मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि लालू जी ने जेल से कॉल किया होगा। हो सकता है कि बोलते वक्त उनकी जुबान फिसल गई है। जेल से फोन करना तो मुझे नहीं लगता है कि संभव है। 

सवाल 3. सीएम नीतीश कुमार किस कारण वहां नहीं गए

 

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की व्यवस्ता रही होगी, इसलिए नहीं जा पाए। किसी कार्यक्रम में व्यस्त होंगे, इसलिए नहीं गए होंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed