{"_id":"6628eb5d7c69878b380ba80c","slug":"bihar-news-jp-nadda-names-alliance-leaders-and-scams-in-lok-sabha-election-2024-bihar-election-second-phase-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024 : जेपी नड्डा क्यों गिनाने लगे विपक्षी नेताओं के नाम और उनका काम? बिहार की सभा में कोई छूटा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024 : जेपी नड्डा क्यों गिनाने लगे विपक्षी नेताओं के नाम और उनका काम? बिहार की सभा में कोई छूटा नहीं
Wed, 24 Apr 2024 04:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:52 PM IST
सार
Lok Sabha Election : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को बिहार आए तो जनसभा में कुछ समय के लिए कुछ अलग अंदाज पकड़ लिया। वह एक-एक कर विपक्षी इंडी एलायंस के नेताओं का नाम भी लेते गए और उनका काम भी गिनाते गए। फिर जनता से मन पूछा।
विज्ञापन
खगड़िया की जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
"कांग्रेस पार्टी ने कोयला घोटाला किया था या नहीं? कांग्रेस पार्टी ने चावल घोटाला किया था या नहीं? चीनी घोटाला किया था या नहीं किया? पनडुब्बी घोटाला किया था या नहीं? कॉमनवेल्थ गेम का घोटाला किया था या नहीं? 2G-3G का घोटाला किया था कि नहीं? अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर की खरीद में घोटाला किया था या नहीं? अंतरिक्ष में घोटाला किया। आकाश में घोटाला किया। समंदर में घोटाला किया। पाताल में घोटाला किया। धरती पर घोटाला किया। सब जगह घोटाला किया।"- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को बिहार की चुनावी सभा में कुछ इसी अंदाज में विपक्षी इंडी एलायंस के नेताओं की आम लोगों को याद दिलाई।
विज्ञापन
कांग्रेस के बाद यूपी होते हुए बिहार-बंगाल तक गए
जेपी नड्डा खगड़िया के गोगरी जमालपुर में जनसभा के दौरान कांग्रेस के समय के घोटालों की याद दिलाने के बाद उसी रौ में उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार और पश्चिम बंगाल का भी रुख किया। उन्होंने पूछा- "आप बताइए कि अखिलेश यादव की सरकार ने लैपटॉप घोटाला किया था या नहीं? गोमती रिवर फ्रंट का घोटाला किया था या नहीं? अनाज का घोटाला किया था या नहीं? इस घमंडिया गठबंधन के लालू यादव ने चारा घोटाला किया था या नहीं? जमीन के बदले नौकरी घोटाला किया था या नहीं किया? अलकतरा घोटाला किया था या नहीं? आप बताइए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने टीचर भर्ती घोटाला किया या नहीं? बालू घोटाला किया कि नहीं? किया गाय की तस्करी की या नहीं की?"
विज्ञापन
दक्षिण होते हुए दिल्ली, फिर निशाने पर सोनिया-राहुल
जेपी नड्डा ने पूछा कि "डीएमके के नेताओं ने शराब घोटाला किया था कि नहीं? केसीआर की बेटी ने शराब घोटाला किया कि नहीं? अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला किया कि नहीं?" उन्होंने कहा कि यह सारा घमंडिया एलाइंस के नेता हैं, भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। गरीबों का हक छीनने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों को राजनीति से बाहर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
लालू परिवार से सोनिया परिवार तक जेल में हैं या बेल पर
भाजपा अध्यक्ष ने अपनी बात रखते हुए पूछा कि हम लड़ किससे रहे हैं? हमारे विपक्ष में कौन है? घमंडिया एलायंस कैसे बना है? फिर उन्होंने ही आगे इसका जवाब भी दिया। उन्होंने पूछा- राहुल गांधी जमानत पर हैं या नहीं? सोनिया गांधी जमानत पर हैं या नहीं? पी चिदंबरम जमानत पर हैं या नहीं? आम आदमी पार्टी के संजय सिंह जमानत पर हैं या नहीं? बिहार के लालू यादव जमानत पर हैं या नहीं? तेजस्वी जमानत पर हैं या नहीं? मीसा भारती जमानत पर हैं या नहीं? अरविंद केजरीवाल जेल में हैं या नहीं? इनके तो सारे भ्रष्टाचारी नेता नेता जेल में हैं या बेल पर हैं। यह भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। एक तरफ मोदी जी बोलते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ और दूसरी तरफ यह घमंडिया वाले बोलते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाना है। फैसला आप कीजिए।