फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : jdu party Sanjay Jha targeted congress party Mallikarjun Kharge bihar election 2025

Bihar: संजय झा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर किया चोट, NDA सरकार को बिहार के विकास से मतलब नहीं' कहना दुर्भाग्यपूर्ण

Mon, 21 Apr 2025 03:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Apr 2025 03:08 AM IST
सार

Bihar : संजय झा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर सीधा चोट किया है। उन्होंने कहा कि संसद में पेश पिछले दो बजट को ‘बिहार का बजट’ बताने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह रहे हैं कि NDA सरकार को बिहार के विकास से मतलब नहीं है! हद है।

विज्ञापन
Bihar News : jdu party Sanjay Jha targeted congress party Mallikarjun Kharge bihar election 2025
संजय कुमार झा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मल्लिकार्जुन खरगे के तीखे बयानों का पलटवार भी किया। अब जदयू नेता और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसा है। संजय झा ने कहा कि संसद में पेश पिछले दो बजट को ‘बिहार का बजट’ बताने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह रहे हैं कि NDA सरकार को बिहार के विकास से मतलब नहीं है! हद है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Police: आरा-भभुआ के सिपाहियों की दोस्ती में मोबाइल कॉल बना 'जहर'; साथी ने सिपाही को क्यों मारा?
विज्ञापन


जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आज पूरे बिहार में अच्छी सड़कें हैं, हर घर में बिजली और नल का जल है, हर जिले में अच्छे अस्पताल और प्रोफेशनल शिक्षा के संस्थान हैं, हर साल लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिल रहे हैं, विकास की गतिविधियों में महिलाओं की सर्वाधिक भागीदारी है, तेजी से नये उद्योग लग रहे हैं और पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है...  लेकिन जिस कांग्रेस के पास बिहार के विकास का कोई विजन नहीं है, उसके नेता को यह सब कैसे दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आदरणीय @kharge जी, आपको याद दिला दूं कि कांग्रेस ने दलितों और अतिपिछड़ों को पंचायत चुनाव में आरक्षण भी नहीं दिया था। वर्ष 2005 में नीतीश कुमार जी की सरकार बनी, उसके बाद बिहार में दलितों और अतिपिछड़ों को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण दिया गया। संजय झा ने आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री @NarendraModi और मुख्यमंत्री @NitishKumar के कुशल नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन की सरकार बिहार को जिस तेजी से विकसित प्रदेश बनाने की राह पर अग्रसर कर रही है, उसे देख कर कांग्रेस नेताओं की बौखलाहट स्वाभाविक है।

यह खबर भी पढ़ें -Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के गांव, परिवार को जानें

हकीकत यह है कि जिस कांग्रेस ने आजादी के छह दशक तक बिहार की लगातार उपेक्षा करके इसे देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश बनाने का पाप किया, वोट बैंक की राजनीति के लिए इस प्रदेश को दंगों और नरसंहार की आग में झोंका, अपहरण को ‘उद्योग’ बना कर बिहार से कारोबारियों को पलायन के लिए मजबूर किया, सीमा पार से आने वाली प्रलयंकारी बाढ़ का प्रकोप कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, उसे नये बिहार में शांति-सौहार्द और न्याय के साथ तेजी से हो रहा विकास पच नहीं रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed