{"_id":"64d9fd9c639ec7ea8f0b51e5","slug":"bihar-news-jdu-leader-murdered-in-muzaffarpur-money-transaction-controversy-jdu-party-bihar-police-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मुजफ्फरपुर में जदयू नेता की हत्या; 25 लाख रुपये की डील में गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मुजफ्फरपुर में जदयू नेता की हत्या; 25 लाख रुपये की डील में गोलियों से भूना
Mon, 14 Aug 2023 03:40 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 14 Aug 2023 03:40 PM IST
सार
जदयू नेता संजीत राम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के द्वारा गांव के ही 4 लोगों को हत्या का नामजद अभियुक्त बनाया गया और उसमें पैसे लेनदेन की जिक्र की गई है। यह लेनदेन जमीन कारोबार से ही जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपर में अपराधियों ने जदयू नेता की हत्या कर दी। अपराधियों ने जदयू नेता दो गोली मारी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने जदयू नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान जदयू नेता ने दम तोड़ दिया। जदयू नेता की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने अनुसार, रुपयों के लेनदेने के विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। मृतक की पहचान मोरसंडी पंचायत जदयू उपाध्यक्ष संजीत राम के रूप में हुई।
विज्ञापन
25 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था
स्थानीय लोगों का कहना है कि संजीत राम का गांव के ही चार लोगों के साथ जमीन कारोबार में करीब 25 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में पहले विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला खूनी खेल में बदल गया। बात इतनी बढ़ी कि दूसरे पक्ष ने संजीत राम को दो गोली मार दी। गोली लगते ही संजीत राम नीचे गिर गए। उन्हें मरा हुआ समझकर अपराधी फरार हो गए। इलाज के दौरान पटन में संजीत राम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
4 लोगों के खिलाफ परिजनों ने थाने में की शिकायत
घटना के बाद संजीत राम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के द्वारा गांव के ही 4 लोगों को हत्या का नामजद अभियुक्त बनाया गया और उसमें पैसे लेनदेन की जिक्र की गई है। यह लेनदेन जमीन कारोबार से ही जुड़ा हुआ है। डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने कहा कि परिजनों ने इस मामले में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया है। सभी बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है।