फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : IPS JP Singh IPs bhojpuri singer ritesh pandey singer alok kumar joins prashant kishor jan suraaj

Bihar: जनसुराज से जुड़े रिटायर्ड IG और भोजपुरी स्टार; प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल को लेकर किया बड़ा खुलासा

Fri, 18 Jul 2025 11:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 18 Jul 2025 11:33 AM IST
सार

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में आने-जाने का सिलसिला बाकी दलों की तरह ही चल रहा है। अब इसमें एक रिटायर्ड आईजी और कुछ भोजपुरी कलाकार जुड़ चुके हैं। प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या बातें कहीं...

विज्ञापन
Bihar News : IPS JP Singh IPs bhojpuri singer ritesh pandey singer alok kumar joins prashant kishor jan suraaj
प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल पर फिर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी में दो चर्चित चेहरे शामिल हो गए हैं। इसमें से एक भारतीय पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी हैं। छपरा निवासी जेपी सिंह हिमाचल कैडर के आईपीएस हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही वीआरएस लिया है। वहीं दूसरे शख्स हैं, भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर गायक रितेश पांडेय। दोनों चर्चित लोगों को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।  बिहार निवासी हिमाचल कैडर के आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह जन सुराज से जुड़े। उन्होंने डीजी रहते हुए वीआरएस लिया है और पार्टी से जुड़कर बिहार के लिए काम करने की बात कही। इनके साथ ही जानेमाने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय भी आज जन सुराज में शामिल हुए। रितेश पांडेय ने कहा कि बिहार में पहले की सरकारों ने बिहारियों को बाहर जाकर काम करने पर मजबूर किया। उन्होंने मीडिया के सामने “रोजी रोजगार चाहते हैं, नया बिहार चाहते हैं” गाना भी गया। प्रशांत किशोर ने दोनों का पीला गमछा ओढ़ाकर पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन


पीके का बड़ा खुलासा, कहा- इस केस में दिलीप जायसवाल की भूमिका संदिग्ध
इधर, प्रेस कांफ्रेस करते हुए जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने किशनगंज के माता गुजरी मेडिकल कॉलेज (MGM) मामले में नए खुलासे किए। उन्होंने मृतक राजेश साह की मां अमला देवी और बहन रीता कुमारी को सामने लाकर बताया कि इस हत्याकांड में किस तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की भूमिका संदिग्ध है। उनसे जुड़े लोग आज भी परिवार को मीडिया के सामने न आने देने को लेकर धमकी दे रहे हैं।प्रशांत किशोर ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि राजेश साह हत्याकांड के वक्त किशनगंज के एसपी रहे आईपीएस अधिकारी एम आर नायक की पत्नी ने MGM कॉलेज से ही MBBS की डिग्री ली। वहीं इस केस की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी एसके दुबे रिटायर होने के बाद MGM कॉलेज में ही चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर बने। उन्होंने बताया कि 2007 की इस घटना में पटना हाई कोर्ट ने अब CID को जल्दी जांच करने का निर्देश दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। राजेश साह की मां अमला देवी को किशनगंज भाजपा से जुड़े लोग कॉल कर मीडिया के सामने न आने की धमकी दे रहे हैं। इनका नंबर भी जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। यह सभी लोग केस के नामजद अभियुक्त हैं। इनमें से एक भाजपा का जिलाध्यक्ष भी रहा है।

विज्ञापन

Bihar News : IPS JP Singh IPs bhojpuri singer ritesh pandey singer alok kumar joins prashant kishor jan suraaj
जनसुराज में शामिल हुए जेपी सिंह और रितेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

पीके ने बताया- कैसे हुई थी राजेश साह की हत्या
प्रशांत किशोर ने राजेश साह हत्याकांड के बारे में बताया कि अमला देवी के 6 बच्चे हैं। बहुत गरीब घर के लोग हैं। 2007 में इनके घर के बगल में जमीन खरीद बिक्री को लेकर विवाद हुआ। बेटा राजेश ने उसका विरोध किया। एक दिन राजेश शाह के दोस्त उसे दुर्गा पूजा की तैयारी के नाम पर घर से मोटरसाइकिल से ले गए। फिर इनको खबर मिलती है कि भीड़ में उसे पीटा गया और दिलीप जायसवाल के ही MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिलीप जायसवाल ने ही पुलिस को कॉल कर कहा कि एक युवक को भीड़ पीट रही है। बाद में परिवार को दो दिनों तक मिलने भी नहीं दिया गया। फिर पुलिस ने राजेश साह पर ही आरोप लगाया कि वो दिलीप जायवाल की हत्या के लिए पिस्टल लेकर गया था, लेकिन उनके समर्थकों की पिटाई में घायल हो गया। आज तक जानकारी नहीं मिली कि राजेश की मौत पिटाई से हुई या उसे अस्पताल में ही जहर दे दिया गया।

प्रेस कांफ्रेंस में फूट कर रोई राजेश साहा की मां-बहन
इधर, राजेश शाह की मां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फूट फूट कर रोने लगी। उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल ने हमको बहुत परेशान किया है। आज हम आपलोग के शरण में आ गए हैं। हमारे बच्चे को इंसाफ चाहिए। मेरे बच्चा को हमको देखने तक नहीं दिया गया। राजेश शाह की बहन भी फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने कहा कि हम 15 साल पहले मुख्यमंत्री से मिले थे। वो बोले थे कार्रवाई होगी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। मेरे भाई को हमको देखने तक नहीं दिया गया। जब मैं कॉलेज गई तो हमको क्रिमिनल की बहन बोला जाता था। मेरी बात किसी ने नहीं सुनी, न मीडिया ने, न नेताओं ने। अगर हम लड़का होते तो उस समय ही दिलीप जायसवाल को मार दिए होते। मुझे वो कहता था कि तुम्हारे भाई का जो हाल हुआ वो तुम्हारा हाल करेंगे। तुम चुपचाप शादी कर लो। तुम इसमें मत पड़ो। 

पीके बोले- इन्हें कुछ हुआ तो पूरा बिहार दिलीप जायसवाल के खिलाफ आंदोलन करेगा
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि ये लोग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की बात बता रही हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी क्रिमिनल के बारे में बता रही हैं। अगर इनको कुछ हुआ तो बहुत बुरा हो जाएगा। पूरा बिहार उनके खिलाफ आंदोलन करेगा। ये सिर्फ दिलीप जायसवाल की बात नहीं है। ये सबसे बड़े पार्टी का दावा करने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बात है। आज तक पार्टी के लोगों ने इस आरोप का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed