फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Intoxicated youth molests female pilgrim in Gaya, Bihar Police arrest accused

Bihar News : नशे की हालत में महिला तीर्थयात्री के साथ नशेड़ी ने की छेड़खानी, आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 10:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Sep 2024 10:34 PM IST
सार

Bihar : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के दौरान पिंडदान और श्राद्धकर्म करने लोग 
देश-विदेश से गयाजी आ रहे हैं। इस बीच एक युवक को महिला तीर्थ यात्री के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bihar News : Intoxicated youth molests female pilgrim in Gaya,   Bihar Police arrest accused
मुफ्फसिल थाना, गया - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

इन दिनों विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री गयाजी आ रहे हैं और अपने पुरखों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्धकर्म कर रहे हैं। इस दौरान जिला प्रशासन और गया पुलिस गया जी की छवि निखारने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं एक शर्मसार कर देने वाली घटना भी हुई। महिला तीर्थयात्री के साथ एक युवक ने छेड़खानी किया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित सीताकुंड भदेजी गांव के पास की है। हालांकि घटनास्थल पर जुटे लोगों की मदद से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


महिला तीर्थयात्री के साथ युवक करने लगा छेड़खानी
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित सीताकुंड भदेजी गांव के पास स्थित अर्जुन गेस्ट हाउस में मध्य प्रदेश राज्य के विदिशा के रहने वाले तीर्थयात्रियों की समूह ठहरा हुआ था। सोमवार की देर रात समूह की महिला तीर्थयात्री खाना बना रही थी। इसी दौरान नशे की हालत में एक युवक आया और महिला तीर्थयात्री के साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता जब शोर मचाने लगी तब आसपास के लोग वहां जुट गए। फिर समूह के अन्य तीर्थयात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। लेकिन उक्त गेस्ट हाउस के मालिक और अन्य लोग आरोपी युवक को तीर्थयात्रियों के चंगुल से छुड़ा लिया।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
घटना के बाद तीर्थयात्रियों ने इसकी शिकायत की। वहीं मुफस्सिल थाना की पुलिस को घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गया जिले के टिकारी थाना अंतर्गत सिमरावा गांव का रहने वाले सतेन्द्र यादव के रूप में की गई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पीड़ित तीर्थयात्रियों ने लिखित शिकायत नहीं की है। लेकिन पुलिस अपने स्तर पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed