फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Patna, took a loan of Rs 62 lakh by giving fake gold, 12 customers defrauded Bank of India

Bihar News: नकली सोना देकर 62 लाख का लिया लोन, 12 ग्राहकों ने ऐसे लगाया बैंक ऑफ इंडिया को चूना

Wed, 20 Nov 2024 05:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Nov 2024 05:22 PM IST
सार

बैंक प्रबंधक प्रीतम कुमार ने बताया कि जब बैंक में गिरवी रखे ग्राहकों के सोना को पटना से आए  टीम के द्वारा वार्षिक मूल्यांकन किया जा रहा था, जिसमें मूल्यांकन टीम ने एक दर्जन ग्राहकों के सोना को नकली बताया। इसके बाद तो बैंक अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bihar News: In Patna, took a loan of Rs 62 lakh by giving fake gold, 12 customers defrauded Bank of India
सोना - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पटना के फतुहा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्टेशन रोड स्थित  बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से नकली सोना गिरवी रखकर 12 ग्राहकों ने लोन के नाम पर करीब 62 लाख रुपए का चूना बैंक को लगा दिया। इस मामले में शाखा प्रबंधक प्रीतम कुमार ने थाने में केस दर्ज करवाया गया है। बैंक मैनेजर ने फर्जीवाड़ा कर लोन लेने वाले 12 ग्राहकों के साथ-साथ बैंक से जुड़े सोनार को भी आरोपित करते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। इस मामले में अनीता कुमारी दो लाख, अमृता परसाना दो लाख, बबीता देवी 1.19 लाख, बिट्टू कुमार 5.90 लाख, बुत्री देवी 9.70 लाख, चांदनी देवी दो लाख, मंजू देवी 1.96 लाख, मीना देवी 1.95 लाख, पम्मी देवी दो लाख, सुनीता देवी 1.90 लाख, विनय कुमार 9.30 लाख, जीनत परवीन दो लाख रुपए शामिल है। 

विज्ञापन


वार्षिक मूल्यांकन में हुआ खुलासा
बैंक प्रबंधक प्रीतम कुमार ने बताया कि जब बैंक में गिरवी रखे ग्राहकों के सोना को पटना से आए  टीम के द्वारा वार्षिक मूल्यांकन किया जा रहा था, जिसमें मूल्यांकन टीम ने एक दर्जन ग्राहकों के सोना को नकली बताया। इसके बाद तो बैंक अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में गोल्ड लोन के लिए फतुहा व पटना के कई ग्राहकों ने आवेदन किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद ग्राहकों द्वारा सोना को बैंक में जमा कराया गया। बैंक में सोना जमा कराते ही फतुहा के गोविंदपुर स्थित राजन ज्वेलर्स जो कि बैंक का इम्पैनल संस्थान था, जिसके द्वारा जमा किए गए सोना का मूल्यांकन किया था।
विज्ञापन


12 ग्राहक को आवश्यकतानुसार लोन दे दिया
उक्त ज्वेलर्स संस्थान की रिपोर्ट पर ही बैंक ने लोन प्रकिया को पूरी करते हुए सभी 12 ग्राहक को उनकी आवश्यकतानुसार लोन दे दिया। बैंक प्रबंधक प्रीतम कुमार ने बताया कि इन ग्राहकों के साथ साथ गोविंदपुर के राजन ज्वेलर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। मामले को ले कर फतुहा थानाध्यक्ष रुपक कुमार अंबुज ने बताया कि एक फर्जीवाड़ा का मामला फतुहा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का प्रकाश में आया है जिसे ले कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले को ले कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed