फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: IAS KK Pathak's order in the education department, no leave will be given for a week

Bihar News : शिक्षा विभाग में IAS केके पाठक का फरमान, एक हफ्ते कोई छुट्टी नहीं, चाहिए तो मुझसे लें

Thu, 13 Jul 2023 08:04 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Jul 2023 08:04 AM IST
सार

शिक्षकों के आन्दोलन का मामला तूल पकड़ने लगा है। शिक्षकों के आन्दोलन को देखते हुए केके पाठक ने पत्र जारी करते हुए फरमान निकाला है कि 13 जुलाई को सभी शिक्षक अपने स्कूल में रहेंगे। साथ ही एक सप्ताह तक वह कोई छुट्टी नहीं ले सकते हैं।  

विज्ञापन
Bihar News: IAS KK Pathak's order in the education department, no leave will be given for a week
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षकों के आन्दोलन का मामला तूल पकड़ने लगा है। शिक्षकों के आन्दोलन को देखते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के के पाठक ने एक पत्र जारी करते हुए का फरमान निकाला है कि 13 जुलाई को सभी शिक्षक अपने अपने स्कूल में रहेंगे। साथ ही वह एक सप्ताह तक न तो कोई छुट्टी ले सकते हैं और न ही कोई छुट्टी मिलेगी। अगर उन्हें छुट्टी चाहिए तो वह केके पाठक से छुट्टी लें।
विज्ञापन


भाजपा के विधानसभा मार्च को कमजोर करने के लिए निकाला आदेश 
दरअसल शिक्षकों के विभिन्न मुद्दे को हथियार बनाकर भाजपा आज गुरूवार को पटना के गांधी मैदान से विधानसभा मार्च तक करेगी जिसमें भाजपा ने शिक्षकों के सभी गुटों का आह्वान किया है। इस मार्च में भाजपा के लगभग सभी बड़े चेहरे वाले नेता शामिल होंगे जिनके साथ साथ विभिन्न शिक्षक संघ के नेता, शिक्षक अभ्यर्थी, नियोजित शिक्षक साथ साथ चलेंगे। 
विज्ञापन

 

Bihar News: IAS KK Pathak's order in the education department, no leave will be given for a week
शिक्षकों के लिए जारी पत्र - फोटो : अमर उजाला

यह लिखा है पत्र में 
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि 13 जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों में शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया जाना आवश्यक है। जिले में इसकी जिम्मेदारी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों को दी गई है। निर्देश के अनुसार 13 जुलाई को सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की जाए, जो शिक्षक अनुपस्थित मिलेंगे, उन्हें निलंबित करते हुए कार्रवाई के लिए नियोजन इकाई को लिखा जाए। इतना ही नहीं जो शिक्षक अन्य लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

भाजपा करेगी आज मार्च 
 13 जुलाई को भाजपा गांधी मैदान से विधान सभा तक मार्च करेगी जिसके लिए पटना के मुख्य मार्गों को पोस्टरों से पाट दिए गये हैं। इस विधानसभा मार्च में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, अश्वनी चौबे सहित अन्य कई बड़े चेहरे रहेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed