फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Husband wife issue results murder of women in house before children in ramkrishna nagar patna

Murder Case : दो बच्चों के घर में रहते मां की गोली मार हत्या, पटना में वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार

Tue, 19 Mar 2024 10:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 19 Mar 2024 10:04 PM IST
सार

Bihar : पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। कई बार महिला के परिजनों ने उसके पति को समझाया भी था लेकिन मार-पीट करने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। फिर सनकी पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Bihar News : Husband wife issue results murder of women in house before children in ramkrishna nagar patna
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को पारिवारिक विवाद में मुंह में पिस्टल घुसाकर गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत मौके पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामकृष्ण नगर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस पहुंची।

विज्ञापन


पति-पत्नी में होता रहता था विवाद
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि वर्ष 2015 में पूनम देवी की शादी रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ढलवा गांव निवासी गणेश राय से हुई थी। शादी के बाद पूनम देवी से 7 वर्ष का एक बेटा अंकुश कुमार एवं 5 वर्ष का एक बेटा आर्यन कुमार है। परिवार वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही गणेश राय अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट किया करता था। बार-बार मारपीट होने की वजह से पूनम काफी परेशान रहती थी। परिवार के लोगों ने गणेश राय को समझाने बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी पत्नी पर लगातार अत्याचार करता रहा।
विज्ञापन


आपसी पारिवारिक विवाद में मारी गोली
मृतका के परिजनों का कहना है कि मंगलवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि गणेश राय ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी है। जब परिवार के लोग पूनम देवी के ससुराल पहुंचे तो उनका मृत्यु शरीर बेड पर पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि आपसी पारिवारिक विवाद के कारण गणेश राय ने अपनी पत्नी पूनम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद परिजनों ने गणेश राय के खिलाफ रामकृष्ण नगर थाने में अपनी पत्नी की हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी देते हुए रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed