Bihar News : गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश को पहले दिखाया लालू का डर; फिर बोले- जनादेश लेकर पलट जाते हैं
Amit Shah in Bihar : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर की सभा में पहले तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से आगाह किया, फिर उन्हें जनादेश लेकर पलटने वाला अविश्वसनीय नेता करार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आए। पिछले 50 दिन यह उनकी दूसरी यात्रा है। पटना एयरपोर्ट पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अमित शाह का भव्य स्वागत किया। हालांकि, शाह यहां पर केवल 5 मिनट ही रुके। यहां से सीधे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पहुंचे। शाह के पहुंचते ही भाजपा नेता भारत माता की जय की जयकारे लगाने लगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा बिहार की जनता का मैं धन्यवाद देना चाहता हूं, इस रैली को रैला बनाने के लिए। मैं सभी बिहार की जनता को छठ महापर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। गृह मंत्री ने कहा कि 2014 में बिहार की जनता की जनता ने 31 सीटें और 2019 में 39 सीटें मोदी जी को दी। 2024 में पूरे 40 के 40 सीट देकर भाजपा को आशीष दें। 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार को अपना आशीष दें। मित्रों आपने जब जब एनडीए को आशीर्वाद दिया तब तब पलटू राम पलटी मार गए। आपके जानदेश का अपमान कर गए। उन्होंने लालू यादव से मिलकर सरकार बना ली। अब 2024 और 2025 में आशीर्वाद देकर भाजपा को विजयी बनाएं।
गृह मंत्री बोले- यह सर्वे छलावा है
वहीं जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सर्वे छलावा है। यादव और मुस्लिमों की आबादी को बढ़ाकर दिखाई गई और अति पिछड़े समाज की संख्या को काफी कम दिखाया गया है। अति पिछड़े समाज के साथ लालू-नीतीश की सरकार ने धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाति गणना का समर्थन किया था लेकिन हमें नहीं पता था कि लालू-नीतीश की सरकार ने अति पिछड़े समाज के साथ धोखा करेगी। यह लोग कहते हैं जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। ठीक है लालू जी तो क्या आप इसकी घोषणा करोगे कि आपके इंडी एलायंस से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार अति पिछड़ा वर्ग का होगा। महागठबंधन सरकार पर गृह मंत्री अमित शाह ने तुष्टिकरण का आरोप लगाया है।
नीतीशजी, आपको किसी गत का नहीं छोड़ेंगे लालूजी
गृह मंत्री ने कहा कि मैं पलटू बाबू को कहना चाहता हूं कि आपने जनाद्रोह किया। लेकिन, मोदी जी की सरकार ने देश से आतंकवाद को उखाड़ने का काम किया है। राजद और जदयू धारा 370 हटाने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने धारा 370 हटाने पर कश्मीर में खून की नदियां बहने की बात कही थी। लालू जी खून की नदियां तो छोड़ो, एक कंकड़ तक अब तक नहीं चला। अमित शाह ने पूछा कि यह 2जी घोटाला करने वाला इंडी एलांयस चाहिए या 5जी देने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार चाहिए? उन्होंने नीतीश कुमार तंज सकते हुए कहा कि आपको तो प्रधानमंत्री पद छोड़िए संयोजक तक नहीं बनाया गया।
नेता प्रतिपक्ष बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन चुके हैं
इधर, कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि आज बिहार में जंगलराज 2 का शासन चल रहा है। न पढ़ाई, न स्वास्थ्य मिली। बिहार में किसान परेशान हैं। अपराध चरम पर है। कानून का राज खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन चुके हैं। रोज हत्या हो रही है, हत्यारों को संरक्षण महागठबंधन सरकार दे रही है। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह महागठबंधन सरकार की विदाई का शंखनाद करने आए हैं।
गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सारी तैयारी एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गृह मंत्री अमित शाह रविवार सुबह 11:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से पटना आए। दोपहर एक बजे वह पटना एयरपोर्ट पहुंचे। 1:05 बजे गृह मंत्री बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए। करीब 1:40 बजे वह मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पहुंचे। अमित शाह लगभग 3 घंटे तक मुजफ्फरपुर में रहेंगे। कार्यक्रम का समापन कर वापस पताही एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 3:35 बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।