फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Harsh firing at the wedding of former chief's granddaughter in Motihari, one teenager died

Bihar News : मोतिहारी में पूर्व मुखिया की पोती की शादी में हर्ष फायरिंग, एक किशोर की मौत

Thu, 14 Dec 2023 10:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 14 Dec 2023 10:07 AM IST
सार

मोतिहारी में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना पकड़ीदयाल थाना इलाके के सिसहनी गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
Bihar News: Harsh firing at the wedding of former chief's granddaughter in Motihari, one teenager died
क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मोतिहारी में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना पकड़ीदयाल थाना इलाके के सिसहनी गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि, परिजनों ने किशोर की लाश को छिपा दिया है। कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बाराती द्वार पर आए तो अचानक हर्ष फायरिंग होने लगी
वहीं सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल एडीपीओ सुबोध कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सिसहनी पंचायत के पूर्व मुखिया रामवती देवी के पोती की शादी थी। बाराती द्वार पर आए तो अचानक हर्ष फायरिंग होने लगी। इसी दौरान एक गोली किशोर को लग गई। इसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जयकिशुन पासवान के बेटे गोविंद कुमार (07) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद गोली चलाई गई। किस बंदूक से गोली चली, इसकी भी जांच चल रही है। लाइसेंसी बंदूक से गोली चली होगी तो फौरन उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। वहीं हर्ष फायरिंग में एक अन्य लड़के को भी गोली लगने की की बात सामने आ रही है। उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed