फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Grand alliance target CM Nitish Kumar; JDU replied; congress, special, statehood, ministerial post

Bihar: विपक्ष ने कहा- बिहार को यह चीजें दिलाएं नीतीश कुमार, जदयू नेता बोले- जेल में विशेष दर्जे की चिंता करें

Sat, 08 Jun 2024 11:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Jun 2024 11:14 AM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अब केंद्र सरकार के अंग हो गए हैं। 12 सीटें जीतकर उनकी भूमिका केंद्र सरकार में बढ़ गई है। उनसे अपील है वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएं।

विज्ञापन
Bihar News: Grand alliance target CM Nitish Kumar; JDU replied; congress, special, statehood, ministerial post
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। जब से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीएम नीतीश कुमार मजबूत स्थिति में आए हैं, तब पक्ष और विपक्ष के बीच बयान बाजी का दौर शुरू हो गया। इंडी गठबंधन के नेता लगातार सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर हमला बोल रहे हैं। उनके कई सवाल पूछ रहे हैं। अब कांग्रेस के वरीय नेता प्रेमचंद मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से सवाल भी पूछा कि वह अपने सांसद को मंत्री बना भी रहें हैं या नहीं? कहीं ऐसा तो नहीं की मंत्री पद के लिए ही सरकार में शामिल हो रहे हैं। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि केंद्र में फिर से मोदी की सरकार बन रही यह चिंता की बात है। उन्होंने दावा किया कि इस बार मोदी की सरकार नहीं चलेगी। क्यों कि इनकी कमान चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार जैसे नेताओं के हाथ में है। 

विज्ञापन


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएं नीतीश कुमार
राजद विधायक भाई वीरेंद्र और कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अब केंद्र सरकार के अंग हो गए हैं। 12 सीटें जीतकर उनकी भूमिका केंद्र सरकार में बढ़ गई है। उनसे अपील है वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएं। बिहार के विकास पर फोकस करें। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि कई साल से  पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने की मांग हो रही है। पीएम मोदी जब पटना विवि आए तो तब भी यह मांग उठी थी। अब सीएम नीतीश कुमार से लोगों को उम्मीद है कि वह बिहार को विशेष राज्य और पटना विवि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाएंगे। 
विज्ञापन


जेल में विशेष दर्जा मिले इसकी चिंता करें विपक्ष
वहीं कांग्रेस के इन आरोपों पर पटलवार कर करते हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जदयू के कितने सांसद मंत्री बनेंगे या नहीं, इसकी चिंता किसी को नहीं करनी चाहिए। सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी एक दूसरे की राजनीतिक रूप से समझते हैं। उनकी राजनीतिक हित को भी समझते हैं। बिहार के लिए जो भी होगा, वह शुभ ही होगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की दिशा में भी काफी काम हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि हमलोग बिहार की जरूरत पीएम मोदी जरूर पूरा करेंगे। लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष विशेष राज्य के दर्जे की चिंता न करें। जेल में विशेष दर्जा मिले इसकी चिंता करें। लैंड फॉर जॉब केस में अंतिम आरोप पत्र दाखिल हो गया है। अब जल्द ही कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed