फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Gopal Khemka murder case patna bihar Police investigation in the dock

Bihar : बहुचर्चित खेमका हत्याकांड मामले पर कटघरे में घिरता नजर आया पुलिसिया अनुसंधान; साउंड क्लिप पर भी सवाल

Tue, 08 Jul 2025 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 08 Jul 2025 10:54 PM IST
सार

Bihar : बहुचर्चित खेमका हत्याकांड के चौथे दिन पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन किया है। मामला सुलझाने के दौरान एक एनकाउंटर भी किया गया है, जिस पर परिजन सवाल उठा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने एक साउंड क्लिप सुनाया है, अब उस पर भी सवाल है।

विज्ञापन
Bihar News : Gopal Khemka murder case patna bihar Police investigation in the dock
एडीजी कुंदन कृष्णन और डीजीपी विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के बहुचर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में दो महत्वपूर्ण आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ एक एनकाउंटर भी दिखाई गई है, जिस पर परिजन सवाल उठा रहे हैं। इस पूरे मामले के कई पहलू हैं, जिसमें पुलिस भी शक के दायरे में आ रही है। हालांकि डीजीपी विनय कुमार ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कई सारी जानकारियां दी, लेकिन पत्रकारों के कई सवालों में उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें- Gopal Khemka: जमीन और बांकीपुर क्लब के विवाद के कारण हुई गोपाल खेमका की हत्या, बिहार पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन


साउंड क्लिप में दूसरा शख्स कौन?
प्रेस वार्ता में मौजूद एडीजी (मुख्यालय सह एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने मोबाइल से एक साउंड क्लिप सुनाया, जिसके बारे में यह कहा गया कि दो शख्स एक दूसरे से जमीन संबंधित विषय को लेकर बात कर रहे हैं। उस बातचीत में गाली-गलौज भी की गई है। पुलिस का मानना है कि इस बातचीत में एक शख्स बिल्डर अशोक साव है, जबकि दूसरे शख्स की पहचान पुलिस ने नहीं बताई। हालांकि यह बात उन्होंने जरुर कही कि इस बातचीत के दौरान गोपाल खेमका के नाम का भी जिक्र किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अशोक साव के मोबाइल से ऐसी कई चीजें मिली हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Gopal khemka murder: 25 साल पहले बिहारशरीफ से पटना गया था अशोक, अरबों की संपत्ति का नहीं हुआ बंटवारा; जानें

जानिए किस सवाल में फंसती नजर आई पुलिस 
1. पत्रकारों ने जब यह सवाल किया कि घटनास्थल पर पुलिस डेढ़ घंटे विलंब से क्यों पहुंची तो इस सवाल का पुलिस अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।
2. वह कौन पुलिसकर्मी थे, जो हत्याकांड के थोड़ी देर बाद पहुंचे थे और परिजनों के द्वारा जब यह कहा गया कि यहां हत्या हुई है तो वह बिना मुआईना किये ही वहां से चले गये।

3. हत्याकांड के बाद साक्ष्य को एकत्रित करने में भी कोताही बरती गई।
4. घटनास्थल की जानकारी निकटतम थाना और वरीय पुलिस अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी समय पर पुलिस नहीं पहुंची। जब यह सवाल आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस प्रमुख से पूछी गई तो वह इस बात को टालते हुए नजर आये। इससे साफ़ है कि इस सवाल का उनके पास पर्याप्त जवाब नहीं रहा होगा।
5. पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से जब यह पूछा गया कि परिजनों का आरोप है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि खुल्लम-खुल्ला हत्या है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। इस तरह के कई सवाल हैं जो पुलिस अनुसंधान को कटघरे में खड़े करते हैं। सत्तासीन एनडीए की मुख्य भूमिका में शामिल जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के एक बयान में साफ़ तौर पर कहा गया है कि इस हत्याकांड में कुछ राजनीतिक चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। इस सवाल को भी जब पुलिस महानिदेशक से पूछा गया तो वह इस सवाल से कटते नजर आये।

जांच अभी जारी है 
पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि हत्या के सटीक कारण की तफ्तीश अभी जारी है। जल्द ही उन कारणों का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्या का कारण पुरानी रंजिश, बेटे गुंजन खेमका की कुछ वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में मुख्य गवाह होना जैसे कारण भी हो सकते हैं। फिलहाल छनबीन जारी है, और जांच पूरी होने के बाद ही असली कहानी स्पष्ट हो पाएगी।

                                     


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed