फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Gopal Khemka murder case mistake of Bihar government nitish kumar patna bihar police

Bihar Police: बिहार सरकार ने की थी एक गलती, वरना एक हत्यारा इस तरह गोपाल खेमका की हत्या नहीं कर जाता

Sat, 05 Jul 2025 10:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 05 Jul 2025 10:12 PM IST
सार

Bihar : बिहार सरकार के एक साल पहले के एक फैसले के कारण गोपाल खेमका की एक अदद अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब पटना पुलिस ने उनके छोटे बेटे के पास बिहार पुलिस के दो जवानों को रख छोड़ा है।

विज्ञापन
Bihar News : Gopal Khemka murder case mistake of Bihar government nitish kumar patna bihar police
पटना एसएसपी और आईजी जीतेन्द्र राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में शुक्रवार की देर रात्रि मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड को अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। उनके परिजन और उनको जानने वाले करीबी लोगों का कहना है कि गोपाल खेमका की हत्या पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है। इसकी जिम्मेदार पुलिस ही है। लोगों का कहना है कि अगर उनकी सुरक्षा हटाई नहीं जाती तो गोपाल खेमका आज जिंदा होते। गोपाल खेमका की सुरक्षा करीब एक साल पहले वापस ले ली गई थी। सुरक्षा व्यवस्था हटाने के बाद उनकी हत्या हो गई।

विज्ञापन

 यह खबर भी पढ़ें-Gopal Khemka Patna : बिहार के डीजीपी विनय कुमार का आंकड़ा सच नहीं था? गोपाल खेमका की हत्या के बाद खुली हकीकत
विज्ञापन


 2018 में हाजीपुर में गोपाल खेमका के बड़े बेटे गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या की दी गई थी। वह घटना तब हुई जब गुंजन खेमका हाजीपुर में अपने कार्यलय के गेट पर गाड़ी से उतर रहे थे। तभी अचानक बेख़ौफ़ अपराधियो ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। उसी घटना के बाद गोपाल खेमका को सुरक्षा मुहैया कराया गया था। शुक्रवार की देर रात एक बाइक सवार अपराधी ने गोपाल खेमका को उस समय गोली मार दी, जब वह  बाकीपुर क्लब से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही अपने आवास के पास पहुंचे, तभी मुख्य गेट के पास गाड़ी से उतरने के दौरान पूर्व से घात लगाये अपराधी ने तेजी से आकर उसने कनपटी में गोली मार दी और बाइक से फरार हो गया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन इसके बाद भी पटना पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं आया। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  डीजीपी को ख़ास निर्देश दिया है उन्होंने कहा है कि अपराधी किसी भी सूरत में बचने न पायें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गोपाल खेमका मर्डर केस को लेकर विपक्ष का नीतीश सरकार पर हमला, तेजस्वी ने पूछा- इसे जंगलराज नहीं कह सकते?

अब घटना हो जाने के बाद बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने गोपाल खेमका के  छोटे बेटे को बिहार पुलिसे के दो जवान नियुक्त किया है। डीजीपी ने बहुत जल्द खुलासा करने का दावा किया है
घटना के लगभग 13 घंटे बाद पटना एसएसपी, आईजी जीतेन्द्र राणा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पटना एसएसपी ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी सुरक्षा व्यवस्था हटा ली गई थी। उन्होंने कहा कि हमलोग इस मामले को भी देख रहे हैं कि ऐसी कौन सी परिस्थिति में उन्होंने सुरक्षा वापस कर दी थी। हालाँकि आईजी जीतेन्द्र राणा ने दावा किया है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। उन्होंने एक बड़ी लीड मिलने की भी बात कही है। हालाँकि इसको लेकर बेउर जेल में भी छापेमारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed