फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : girls raped by father in banka bihar Police arrested after kailash satyarthi ngo information

पिता का रिश्ता शर्मसार : नाबालिग बेटियों से वर्षों करता रहा दुष्कर्म, बेटी ने बच्ची को दिया जन्म तो उसे बेचा

Mon, 15 Apr 2024 11:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 15 Apr 2024 11:39 PM IST
सार

Bihar : उस शख्स को हम पिता नहीं कह सकते हैं, जिसने अपनी ही बेटियों के साथ वह  घिनौना काम किया है जिसे हम लिख भी नहीं सकते। पत्नी ने विरोध किया था तो आरोपी शख्स ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। अब एनजीओ की मदद के कारण आरोपी पकड़ा गया है।  

विज्ञापन
Bihar News : girls raped by father in banka bihar Police arrested after kailash satyarthi ngo information
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिस पिता की गोद में खेलकर बच्चे बड़े होते हैं, उसी पिता ने नाबालिग बेटियों से लगातार दुष्कर्म कर और फिर एक बेटी से जन्मी बच्ची को बेचकर पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। मामला बिहार के बांका जिले के रजौन प्रखंड का है। प्रखंड के एक गांव में एक कलंकित शख्स (क्योंकि हम इसे पिता नहीं कह सकते) ने अपनी ही दो नाबालिक बेटियों के साथ पिछले चार-पांच वर्षों से गंदा काम करता आ रहा था। इस कुकृत्य का विरोध करने पर वह दरिंदा उनके साथ मारपीट भी करता था। इसी बीच- बचाव करने के क्रम में उस शख्स ने अपनी पत्नी को भी मारपीट कर घर से भगा दिया था। एक बेटी ने बताया कि दुष्कर्मी के कारण जब वह गर्भवती हुई तो उसकी बेटी को बेच दिया। उसकी इस हालत का फायदा उसके एक चचेरे भाई ने भी उठाया और उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाया। सोमवार की शाम आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल दोनों नाबालिग पीड़िता रजौन पुलिस की शरण में हैं। 

विज्ञापन


एनजीओ के पहल से बची दो मासूमों की जिंदगी
घटना के संबंध में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोगी संस्था मुक्ति निकेतन को गुप्त सूचना मिली कि रजौन के एक गांव में मानवीय पवित्र रिश्ते को संसार करने वाली एक घटना हो रही है। इसके बाद मुक्ति निकेतन नामक संस्था सक्रिय हो गई। रजौन थाना परिसर में संस्था के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी बांका मुख्यालय के डीएसपी विनोद कुमार के अलावे जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अभय कुमार सिंह सहित जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। इसके बाद पुलिस ने संस्था को पूरा सहयोग दिया महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ संस्था ने उक्त गांव में सोमवार को धावा बोल दिया और बड़े ही नाटकीय अंदाज में पापी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उक्त दोनों नाबालिक किशोरियों को भी बरामद कर लिया है। दोनों नाबालिक बहनों की उम्र 16 व 17 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन


बेटी को भी बनाया गर्भवती 
घटना के संबंध में पूछने पर दोनों बच्चियां फफक कर रो पड़ती हैं। दोनों नाबालिक लड़कियों का कहना है  कि पिछले दो-तीन वर्षों से वह ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा था। लोकलाज और शर्म के कारण किसी को बता भी नहीं सकती थी। आरोपी की पत्नी ने जब इसका विरोध किया, तो उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। बड़ी पुत्री ने पिता के पाप की निशानी को प्राइवेट अस्पताल में जन्म भी दिया था, जिसे कोई आशा कार्यकर्ता ले गई। कलयुगी पिता की इस करतूत को सुनकर हर कोई हैरान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed