फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Girl murdered in Munger, killer killed her with an axe, Bihar police investigation

Bihar News: 14 साल की लड़की की निर्मम हत्या, परिवार वाले नमाज पढ़ने गए थे, वापस आने पर हालत देख रह गए दंग

Fri, 28 Mar 2025 05:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Mar 2025 05:59 PM IST
सार

Munger News: परिवार वाले जब घर वापस लौटे तो बच्ची को खून से लथपथ देखा। उस पर कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया गया था। आननफानन मे ंपरिवारवाले बच्ची को अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Girl murdered in Munger, killer killed her with an axe, Bihar police investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में मुफसिल थाना क्षेत्र में 14 साल की लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे ने कुल्हाड़ी से वारकर उसे मार डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्यारे ने इस वारदात को अंजाम तब दिया, जब परिवार के सभी सदस्य अलविदा नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। वापस लौटे थे अपनी लड़की को खून से लथपथ देखकर दंग रह गए। आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी बुलाई गई, जिसने कई साक्ष्य एकत्रित किए और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त किया। एसपी ने कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला किया
परिजनों का कहना है कि अज्ञात अपराधियों ने बच्ची पर घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला किया। यह घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य अलविदा नवाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। जब हमलोग वापस लौटे, तो उन्हें पता चला कि लड़की घर में अकेली थी और कुछ लोग उसके साथ घातक वारदात को अंजाम दे चुके थे। परिजन तुरंत उसे मुंगेर सदर अस्पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाए।

छोटी बहन से हुआ था विवाद
इधर, परिजन ने बताया कि लड़की की गर्दन, चेहरे और सिर पर कुल्हाड़ी से कई बार वार किए गए थे। लड़की की मां की मौत दस साल पहले हो चुकी थी, और वह अपने पांच बहनों और तीन भाइयों में चौथे स्थान पर थी। राजद के वरीय नेता मंटू शर्मा ने कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सरकार के ऑफिसर तमाशबीन हुए हैं। उन्होंने हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हत्यारों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 


Bihar News: भाई ने भाई को मार डाला, मुर्गी को लेकर हुआ था विवाद, चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed