फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brother kills brother in Saharsa: Crime News Updates, Bihar Police investigation

Bihar News: भाई ने भाई को मार डाला, मुर्गी को लेकर हुआ था विवाद, चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Fri, 28 Mar 2025 05:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Mar 2025 05:13 PM IST
सार

Saharsa News: मामूली सी बात पर भाइयों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों के बीच भिड़ंत हो गई। इसी बीच अचानक एक ने दूसरे की चाकू गोदकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Bihar News: Brother kills brother in Saharsa: Crime News Updates, Bihar Police investigation
शव का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में मुर्गी के बच्चे को लेकर एक भाई ने अपने चचेरे भाई 35 वर्षीय चंदन कुमार को चाकूमार कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पतरघट थाना क्षेत्र के पतरघट वार्ड सात की है। एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई को चाकू गोद कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान जख्मी युवक की मौत हो गई। मृतक युवक चंदन कुमार शादीशुदा है और उसे तीन बच्चे भी है।

विज्ञापन


चाकू से गोदकर बुरी तरह से जख़्मी कर दिया
परिजनों ने बताया कि उसका चचेरा भाई राजा मुर्गी का बच्चा (चूजा) खरीदकर लाया था। इसका राजा ने विरोध किया और कहा कि जब अपने घर में मुर्गी सब नहीं आता है तो क्यों लेकर चले आए। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद राजा ने पास में रखे चाकू से अपने चचेरे भाई को चाकू से गोदकर बुरी तरह से जख़्मी कर दिया।
विज्ञापन


सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
घटना के बाद परिजनों ने जख़्मी को इलाज के लिए पतरघट पीएचसी ले गया। चंदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे भी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि 12 मार्च को राजा के बहन की शादी हुई थी। इसमें सभी मिलजुल कर शादी संपन्न कराया था। अचानक यह क्या हो गया? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed