फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Giriraj Singh targeted congress party congress india rjd party lalu yadav bhojpur news

Bihar News : गिरिराज सिंह ने हिन्दुओं का किया आह्वान, हाय-हाय रे तेरा वादा गाकर कांग्रेस पर कही बड़ी बात

Sat, 02 Nov 2024 11:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 02 Nov 2024 11:35 PM IST
सार

Bihar : जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां की जनता "हाय हाय रे तेरा वादा" गाना गा रही है, क्योंकि कांग्रेस की सरकार हर जगह झूठे वादे करके ही आई है। अब वहां की जनता उसे भुगत रही है। युवाओं ने 30 साल पहले का बिहार नहीं देखा। अपने माता-पिता से जानिए।

विज्ञापन
Bihar News : Giriraj Singh targeted congress party congress india rjd party lalu yadav bhojpur news
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तरारी विधानसभा क्षेत्र के राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में शनिवार को केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने तरारी विधानसभा के कई गांवों में जनसपंर्क किये। जनसंवाद में गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के झूठे वादे को लेकर गाना गाया और कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां की जनता "हाय हाय रे तेरा वादा" गाना गा रही है, क्योंकि कांग्रेस की सरकार हर जगह झूठे वादे करके ही आई है। अब वहां की जनता उसे भुगत रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज देश को टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं। देश को बांटने वाले लोगों के खिलाफ हम सभी को एकजुटता से लग जाना चाहिए ताकि उनके मंसूबे सफल न हों। उन्होंने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे। लालू यादव कभी दूसरों को बढ़ाने वाला राजनीत नही किये, बल्कि सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाये हैं। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रत्याशी के लिए मांगा वोट 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप सभी एकजुटता के साथ एक-एक वोट विशाल प्रशांत को कमल निशान पर दें। आपके एक-एक वोट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदीजी को राजनीतिक ताकत मिलेगी। जो लोग बाहर रह रहे हैं, उन्हें भी हम 13 को यहां आमंत्रित कर रहे हैं कि मतदान कर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वह केवल हिंदू की बात करते हैं। हिंदू-मुसलमान की बात नहीं करते हैं। यहां उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सामने देश के आर्थिक विकास को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने पर्व-त्योहार में हिंसा फैलाने वाले लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 15 साल में हालात बदले हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं ने 30 साल पहले का बिहार नहीं देखा। आज के युवाओं को उनके माता-पिता बताएं पुराने समय के नक्सलवाद और हिंसा फैलाने वालों के बारे में बताएं।
विज्ञापन


गाया गाना -'हाय हाय रे तेरा वादा'
 गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिस राज्य में भी अपनी सरकार बनाई है, वहां पर जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आई है और अब वहां की जनता को इस बात का अफसोस हो रहा है कि वह कांग्रेस को वोट क्यों दिए।  मंत्री गिरिराज सिंह ने एक गाना भी गया और बताया कि "हाय हाय रे तेरा वादा" एक गाना है वह गाना अब कांग्रेस शासित राज्यों की जनता कांग्रेस के लिए गा रही है। इसके अलावा उन्होंने आईआईटी कानपुर में दीपावली को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि देश में कई जगह खास करके बिहार में और बेगूसराय में पहले लव जिहाद चलता था अब शब्द जिहाद चल रहा है। शब्द जिहाद के माध्यम से ही हिंदुओं के पर्व त्यौहार को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यह अब बर्दाश्त के बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed