फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Giriraj Singh stopped from attending Amit Shah BJP meeting

Bihar: अमित शाह की बैठक में रोके गए गिरिराज, हुए नाराज तो बड़े-बड़े नेताओं को करनी पड़ी मान-मनौव्वल

Sat, 24 Sep 2022 08:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Sep 2022 08:38 AM IST
सार

अमित शाह की इस बैठक के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई थी। अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा था, जिन्हें पास उपलब्ध कराया गया था। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh stopped from attending Amit Shah BJP meeting
गिरिराज सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों बिहार में हैं। शुक्रवार को उन्होंने पूर्णिया में एक बड़ी रैली को संबोधित कर अपने बिहार दौरे की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने किशनगंज में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान एक ऐसा वाकया घटा, जिसकी चर्चा अब चारों ओर है। 

विज्ञापन


दरअसल, अमित शाह की इस बैठक के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई थी। अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा था, जिन्हें पास उपलब्ध कराया गया था। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पहुंचे, लेकिन बैठक का पास न होने के कारण सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद वे भड़क गए और आग-बबूला होकर वापस सर्किट हाउस चले गए।
विज्ञापन


नेताओं ने की मान-मनौव्वल
सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इतना नाराज हो गए कि उन्होंने बैठक में आने से ही मना कर दिया। इसके बाद भाजपा के बड़े नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम ताराकिशोर प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने उनसे मान-मनौव्वल की। तब जाकर गिरिराज सिंह माने और बैठक में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन





कई बड़े नेता गए पैदल
अमित शाह की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की सख्ती का यह आलम था कि कई बड़े नेताओं को इसमें शामिल होने के लिए पैदल चलना पड़ा। पूर्व मंत्री राधामोहन सिंह की गाड़ी को भी सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद उन्हें पैदल अंदर तक जाना पड़ा। यहां तक कि कई नेताओं को एक ही गाड़ी के साथ प्रवेश दिया गया, उनके सुरक्षा कर्मियों को बाहर ही रोक दिया गया।  


नीतीश और लालू पर बोला था हमला 
अपने बिहार दौरे की शुरुआत अमित शाह ने पूर्णिया में रैली से की। इस दौरान उन्होंने लालू यादव व नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लालू यादव को नसीहत दी कि कहीं नीतीश कुमार फिर से पाला न बदल लें। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज वापस लौट आया है, आने वाले चुनाव में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed