फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Gas tanker caught fire in Jhamatia Bachhbara Begusarai bihar police

Bihar News : इथेनॉल से भरे टैंकर में लगी भयंकर आग, मची अफरातफरी; गाड़ी छोड़ भागकर थाना पहुंचा चालक

Tue, 11 Mar 2025 10:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 11 Mar 2025 10:17 PM IST
सार

Bihar : बीच सड़क पर अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। इथेनॉल से भरे टैंकर में भयंकर आग लग गई। आग लगते ही चालक ने गाड़ी को एनएच पर ही छोड़कर थाना पहुंच गया।

विज्ञापन
Bihar News : Gas tanker caught fire in Jhamatia Bachhbara Begusarai bihar police
आग बुझाते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में इथेनॉल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। आग लगते देख आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही चार पांच अग्निशमन वाहन वहां पहुंच गई और आग बुझाने लगी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया एन एच 28 पर की है। आग बुझाने के लिए दमकल सहित स्थानीय लोग जुटे।

विज्ञापन


ब्रेक लगाने पर इंजन में लगी आग 
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर दलसिंहसराय से बेगूसराय की ओर जा रहा था। अचानक इंजन में आग लग गई। लपटें तेज होते ही चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर थाना भाग गया। ग्रामीणों ने भी घटना की जानकारी बछवाड़ा थाना और दमकल विभाग को दी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण उसे बुझाने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


बेगूसराय के अन्य क्षेत्रों से बुलाई गई अग्निशमन की गाड़ियां
आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसे देखकर प्रशासन ने तेघड़ा, बेगूसराय और बरौनी से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया। एनएच 28 पर दोनों ओर से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया। करीब आधा दर्जन दमकल वाहनों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग सिर्फ इंजन तक ही सीमित रही। अगर यह टैंकर तक पहुंच जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के गांवों के लोग घर खाली कर सड़क पर आ गए। लोगों ने अपने घरों से गैस सिलेंडर भी बाहर निकाल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरा से इथेनॉल लेकर बरौनी रिफाइनरी जा रहा था टैंकर 
आग लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। टैंकर चालक नीतीश कुमार ने बताया कि वह आरा से इथेनॉल लेकर बरौनी रिफाइनरी जा रहे थे। अचानक ब्रेक लगाने पर इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। हालात बिगड़ते देख वाहन छोड़कर गाड़ी से उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed