{"_id":"660fb7807f94f872b709cf3d","slug":"bihar-news-gang-rape-victim-consumed-poison-in-samastipur-no-justice-against-the-rapists-bihar-police-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सिस्टम से हारकर जहर खा लिया; होली के दिन बर्बाद हुई जिंदगी, दुष्कर्मियों के खिलाफ न्याय नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सिस्टम से हारकर जहर खा लिया; होली के दिन बर्बाद हुई जिंदगी, दुष्कर्मियों के खिलाफ न्याय नहीं मिला
Fri, 05 Apr 2024 02:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:04 PM IST
सार
Bihar : डीजीपी आर एस भट्ठी के पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर एक गैंगरेप युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही कि घर वालों की नजर उस पर पड़ गई जिस वजह से उसे बचा लिया गया। उसका आरोप है कि आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में इलाजरत पीड़िता।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। होली के दिन एक एक युवती के साथ गांव के ही तीन लड़कों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। थाना में शिकायत करने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इतना ही नहीं गांव के ही कुछ लोग मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़िता पर ही केस होने की बात कहकर डराने लगे। बात से प्रेषण होकर पीड़िता ने जहर खा लिया। हालांकि समय रहते परिवार वालों को इस घटना की जानकारी मिल गई। आननफानन में उसे अस्पताल ले गये, जहां वह फिलहाल खतरा से बाहर है। घटना समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पीड़िता और परिवार पर केस करने की धमकी मिली
घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री के साथ होली के दिन गांव के ही राजीव कुमार, राम बाबू पासवान और रोजिया नामक तीन युवकों ने मिलकर सामूहिक रेप किया। इसे मक्का खेत से बेहोशी की स्थिति में बरामद कर घर लाया गया। इस मामले में रोसड़ा थाने में तीनों के खिलाफ आवेदन दिया गया लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसी दौरान गुरुवार शाम वह गांव से गुजर रहे थे तो कुछ लोगों ने बताया कि आप लोगों पर उल्टा केस हुआ है। जिसके बाद वह घर लौट कर परिवार के लोगों को यह जानकारी दी। यही बात उसकी पुत्री ने भी सुन लिया। इसी बात को लेकर वह टेंशन में आ गई और फसल में डाले जाना वाना फेराटॉल (जहरीली पदार्थ) खा लिया। परिजनों ने
विज्ञापन
जब उसके मुंह से झाग आता हुआ देखा तो उसे लेकर अस्पताल भागे, जहां उसका इलाज कराया गया। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। तीनों आरोपी गांव में घुम रहे हैं और तरह-तरह से धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस पदाधिकारी जांच के नाम पर पल्ला झाड़ रहे
रोसड़ा के अपर थानाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर घटना के दिन ही नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी सभी घर से फरार हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।