फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Gang rape of girl in Patna; Job hoax, Crime News in Hindi, Bihar Police, Patna

Bihar News : मां के सामने 15 साल की बेटी के साथ गैंगरेप, नौकरी का झांसा देकर बुलाया, गाड़ी में बैठाकर ऐसा किया

Sun, 19 May 2024 11:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 May 2024 11:57 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bihar News: Gang rape of girl in Patna; Job hoax, Crime News in Hindi, Bihar Police, Patna
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के नौबतपुर इलाके में चलती गाड़ी में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। इतना ही नहीं उसकी मां ने विरोध करने की कोशिश तो हैवानों ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। दोनों जब अचेत हो गई तो उसे शेखुपरा पुल के पास सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। घटना के बाद डायल 112 की गाड़ी वहां पहुंची और मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद नौबतपुर थाने की टीम एम्स पहुंची। बच्ची का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


नौकरी दिलाने के नाम पर रेलवे स्टेशन के पास बुलाया था
मामले में डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि 18 मई की रात में डायल 112 ने नौबतपुर पुलिस को सूचना मिली एक महिला और बच्ची अचेत अवस्था में शेखपुरा बांध के बाद पड़ी हुई है। फौरन पुलिस ने महिला और बच्ची को एम्स में भर्ती करवाया गया। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि कंकड़बाग इलाके में दो युवकों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें डुमरी रेलवे स्टेशन के पास बुलाया था। जब महिला बच्ची के साथ पहुंची तो वहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी में दोनों बैठा लिया। इसके बाद बच्ची के साथ गंदी हरकत करने लगे। विरोध करने पर दोनों को बेरहमी से पीटा। इसके बाद बच्ची के साथ गैंगरेप किया। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है
महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed