फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Friends gang-raped a girl in Lakhisarai, Rapists made video viral Bihar police investigation

Bihar News : दोस्त के साथ घूमने गई लड़की से गैंगरेप; दरिंदो ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Thu, 21 Nov 2024 11:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 21 Nov 2024 11:25 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक लड़की के साथ उसके दोस्तों ने ही गैंग रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके दोस्त घुमाने के नाम पर उसे बहला -फुसलाकर ले गये और उसके साथ गैंग रेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस कुकृत्य का वीडियो भी बनाया और फिर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News : Friends gang-raped a girl in Lakhisarai,  Rapists made video  viral Bihar police investigation
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लखीसराय में एक लड़की के साथ गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। लड़की के साथ यह घटना उसके दोस्तों ने दिया है। वह लखीसराय-पटना बॉर्डर दोस्त के साथ घूमने गई थी, जहां सभी ने बारी-बारी सामूहिक रूप से घटना को अंजाम दिया। वायरल वीडियो में 4 लड़के उसके साथ जबरदस्ती करते दिख रहे हैं। लड़की इसका विरोध करती है तो एक लड़का कहता है कि वीडियो बनाओ इसका। मना करेगी तो वायरल कर देंगे। इसके बाद लड़की उनसे छोड़ देने की गुहार लगाती है। हाथ जोड़ती है। मिन्नतें करती है, लेकिन वो नहीं मानते। फिर एक लड़का कहता है कि वायरल कर दो इसका वीडियो। लड़की लगातार कहती रही कि ऐसा मत करो। लेकिन चारों लड़के एक-एक कर वीडियो बनाते हुए उससे साथ गैंगरेप करते रहे।
विज्ञापन


पुलिस कह रही- चार माह पुराना है वीडियो
पुलिस के अनुसार यह वीडियो चार महीने पुराना है, जिसे आज सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डाला गया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में शामिल चारों आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर कर रही है। इस घटना की छानबीन लखीसराय और पटना पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता शिकायत करेगी तो आरोपियों की होगी गिरफ्तारी
इस संबंध में लखीसराय एसपी अजय कुमार ने बताया कि 'मामला जिले के बड़हिया और मोकामा के पंचमहला के बॉर्डर का है। वीडियो सामने आने के बाद एक संदिग्ध युवक को पंचमहला थाने की पुलिस ने बड़हिया से दबोचा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले की जांच एसडीपीओ शिवम कुमार को सौंपा गया है। एसपी ने कहा कि यदि पीड़िता सामने आकर पुलिस से शिकायत करे तो हम लोग जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed