{"_id":"640c26fe59d7396e950adda7","slug":"bihar-news-four-people-arrested-for-abusing-cm-nitish-kumar-on-the-day-of-holi-in-bettiah-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेतिया में होली के दिन सीएम नीतीश कुमार को अभद्र बोलने वाले चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेतिया में होली के दिन सीएम नीतीश कुमार को अभद्र बोलने वाले चार लोग गिरफ्तार
Sat, 11 Mar 2023 12:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:30 PM IST
सार
बिहार के बेतिया में होली के दिन सीएम नीतीश कुमार को अभद्र बोलकर व्हाट्सग्रुप में वीडियो वायरल करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के दिन शराब पीकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभद्र बोलने वाले चार लोगों को बेतिया के मानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, होली के दिन मानपुर थाना क्षेत्र के बिरंची बाजार में बिरंची गांव निवासी अरुण पाइक, संजीव सिंह गोविंद विश्वास और दुधौरा कॉलनी का शंकर देवनाथ शराब पीकर बिहार के सीएम के विरुद्ध अभद्र बात बोलने लगे।
विज्ञापन
वहीं, दुस्साहस का परिचय देते हुए वीडियो बनाकर लोकल व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। शुक्रवार को किसी ने मानपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने तुरंत सीएम के विरुद्ध बोलने वाले उक्त चारों लोगों को शुक्रवार के दिन ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मानपुर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि सीएम के विरुद्ध बोलने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। हर हाल में ऐसे असामाजिक तत्व पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन