फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : Four coaches of a goods train derailed on main line of Muzaffarpur-Samastipur railway section

Bihar News : बिहार में फिर ट्रेन पटरी से उतरी, कई ट्रेनें डायवर्ट, जानिए हर अपडेट

Wed, 18 Sep 2024 08:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 18 Sep 2024 08:20 PM IST
सार

Bihar : बिहार में मालगाड़ी की चार कोच पटरी से उतर गई, जिससे कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। यह दुर्घटना मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल खंड के मुख्य लाइन पर हुई है। कई ट्रेन अभी भी अलग-अलग स्टेशनों पर रुके हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Four coaches of a goods train derailed on main line of Muzaffarpur-Samastipur railway section
दुर्घटनाग्रस्त माल गाड़ी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। भिलाई से रेल की ट्रैक को लेकर आ रही मालगाड़ी की 4 बोगी पटरी से उतर गई है। घटना मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर मुख्य रेल लाइन के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर के डीआरएम और रेल के कई अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। इस दौरान में दोनों मार्गों में अप और डाउन लाइन की दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं।

विज्ञापन


जांच में जुटे रेलवे अधिकारी 
इस मामले में पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि मध्य प्रदेश के भिलाई से रेलवे की स्लीपर को लेकर एक मालगाड़ी आ रही थी। नारायणपुर स्टेशन के कुछ आगे मालगाड़ी की चार कोच पटरी से उतर गई, जिस वजह से दोनों ही मार्गों की ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। मौके पर रेलवे की टेक्निकल टीम और रेलवे के सैकड़ों  रेलवेकर्मी को युद्धस्तर पर काम पर लगाया गया है। डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक की जानकारी में कोई बड़ी गड़बड़ी  के संकेत नहीं मिले हैं। अभी दो घंटे से अधिक समय से दोनों मार्ग की ट्रेन प्रभावित हुए हैं। रूट डायवर्ट किया जा रहा है। अप और डाउन लाइन मुख्य रूप से प्रभावित हुई है। वही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Bihar News : Four coaches of a goods train derailed on main line of Muzaffarpur-Samastipur railway section
घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटे रेलवेकर्मी।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सोनपुर मंडल के नारायणपुर अनंत यार्ड के प्वाइंट नं. 67 के पास मैकेनिकल रेक के चार वैगन के पटरी से नीचे उतरने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। परिचालन के पुनर्बहाली के लिए सोनपुर, समस्तीपुर एवं बरौनी से एआरटी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।  

इस घटना के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से तथा कुछ का आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है - 

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें - 

1.    दिनांक 17.09.2024 को अमृतसर से खुल चुकी गाड़ी सं. 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते । 

2.    दिनांक 18.09.2024 को पटना से खुल चुकी गाड़ी सं. 15550 पटना-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते । 

3.    दिनांक 17.09.2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से खुल चुकी गाड़ी सं. 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते ।

4.    दिनांक 17.09.2024 को अम्बाला कैंट से खुल चुकी गाड़ी सं. 14524 अम्बाला-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन हाजीपुर-शाहपुर पटोरी के रास्ते ।

5.    दिनांक 18.09.2024 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल का परिचालन शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते ।

6.    दिनांक 18.09.2024 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का परिचालन शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते ।

7.    दिनांक 18.09.2024 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस का परिचालन शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते ।

8.    दिनांक 18.09.2024 को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन दरभंगा-सीतामढी-रक्सौल-सिकटा के रास्ते ।

9.    दिनांक 17.09.2024 को डिब्रूगढ़ से खुल चूकी गाड़ी सं. 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन दरभंगा-सीतामढी-मुजफ्फरपुर के रास्ते ।

10.    दिनांक 18.09.2024 को सहरसा से खुल चूकी गाड़ी सं. 15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढी-रक्सौल-सिकटा के रास्ते । 

11.    दिनांक 18.09.2024 को दरभंगा से खुल चूकी गाड़ी सं. 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर-बछवारा-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते । 

12.    दिनांक 17.09.2024 को काठगोदाम से खुल चूकी गाड़ी सं. 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाध एक्सप्रेस का परिचालन शाहपुर पटोरी-बरौनी के रास्ते ।
 
13.    दिनांक 16.09.2024 को बांद्रा टर्मिनस से खुल चूकी गाड़ी सं. 19037 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-सीतामढी-दरभंगा-समस्तीपुर के रास्ते । 

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें - 

1.    दिनांक 18.09.2024 को भागलपुर से खुल चुकी गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का आंशिक समापन समस्तीपुर में किया जा रहा है तथा समस्तीपुर से ही यह गाड़ी सं. 13420 बनकर भागलपुर के लिए खुलेगी । 

2.    दिनांक 18.09.2024 को समस्तीपुर से खुल चुकी गाड़ी सं. 05505 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन दुबहा में किया जा रहा है तथा दुबहा से ही यह गाड़ी सं. 05506 बनकर समस्तीपुर के लिए खुलेगी । 

3.    दिनांक 18.09.2024 को समस्तीपुर से खुल चुकी गाड़ी सं. 55121 समस्तीपुर-सीवान पैसेंजर का आंशिक समापन नारायणपुर आनंत में किया जा रहा है । 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed