फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Former SSP of Patna IPS officer Kundan Krishnan rejoin Bihar job posting

Bihar News : बिहार वापस लौट रहे हैं तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन, पटना में रह चुके हैं एसएसपी

Mon, 25 Nov 2024 04:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 25 Nov 2024 04:37 PM IST
सार

Bihar : आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की अब बिहार वापसी हो रही है। वह तेज तर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। कुंदन कृष्णन पटना के एसएसपी भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Former SSP of Patna IPS officer Kundan Krishnan rejoin Bihar job posting
आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

1994 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन अब वापस बिहार लौट रहे रहें हैं। सीआईएसएफ में एडीजी कुंदन कृष्णन को उनके कैडर के अनुरोध पर वापस भेजा जा रहा है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुंदन कृष्णन मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने से पहले जब राष्टपति शासन लगा था, उस समय कुंदन कृष्णन को पटना का एसएसपी नियुक्त किया गया था। कुंदन कृष्णन को  तेज तर्रार और तुरंत एक्शन लेने वाले पुलिस अफसर के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


जानिए कौन हैं कुंदन कृष्णन 
कुंदन कृष्णन 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वह अब तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर पदस्थापित थे।जानकारी के मुताबिक़ बिहार वापसी के बाद कुंदन कृष्णन को ख़ास जिम्मेदारी दी जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुंदन कृष्णन को कुछ बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। पुलिया अधिकारियों ने कुंदन कृष्णन की गिनती बिहार के कड़क अधिकारी के रूप में की जाती है। वह पटना में भी एसएसपी रह चुके हैं। कहा जाता है कि वह जहां भी एसपी बनकर रहे वहां अपराधी उनके डर से शहर छोड़ देता था। अब बहुत जल्द वह बिहार में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed