फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Former Chief Secretary Aamir Subhani married second time husband wife cm nitish kumar

Bihar News : पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने 63 वर्ष की उम्र में किया दूसरा निकाह, सीएम के हैं करीबी अधिकारी

Wed, 26 Feb 2025 11:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Feb 2025 11:28 PM IST
सार

Second Marriage : उम्र 63 साल, दो बच्चों के पिता ने अब दूसरी शादी की है। वह शख्स मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी अधिकारियों में से एक हैं। उनका कहना है कि बच्चों के कहने पर उन्होंने इस उम्र में दुबारा शादी की है।  

विज्ञापन
Bihar News : Former Chief Secretary Aamir Subhani married  second time husband wife cm nitish kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आमिर सुबहानी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में बिहार विद्युत् विनियामक आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी ने दूसरी शादी की है। आमिर सुबहानी फिलहाल 63 वर्ष के हैं और फ़िलहाल वह दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी के पिता हैं। आमिर सुबहानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में से एक हैं। शादी के बाद आज पटना के अनीसाबाद स्थित होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल में उनके रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक आमिर सुबहानी की पहली पत्नी डॉ. सादिका यासमीन का 2022 में निधन हो गया था। बताया जाता है कि डॉ. सादिका यासमीन उस समय 45 वर्ष की थी, जब सीढ़ी से गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


बच्चों की सहमति से हुई दूसरी शादी
जानकारों का कहना है कि आमिर सुबहानी ने यह शादी अपने बच्चों की सहमति से की है। इसी सप्ताह उन्होंने निकाह किया है। रिसेप्शन समारोह में राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक जगत के चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed